Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

भारतीय टीम की उपलब्धि को दोहराने में पाकिस्तान को लगे 60 साल, रावलपिंडी टेस्ट मैच

Follow

Published on: 24-10-2024
 

भारतीय टीम जहां एक तरफ घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है तो वहीं पाकिस्तान की टीम भी अपने घर पर आज से इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला रावलपिंडी के मैदान पर खेलने उतरी है। इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने रावलपिंडी टेस्ट मैच में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। वहीं इस मुकाबले की पिच को लेकर पहले ही ऐसे अनुमान लगाए जा रहे थे कि ये स्पिनर्स के लिए मददगार साबित होगी और इसी वजह से पाकिस्तान की टीम ने मुकाबले की शुरुआत में दोनों छोर से स्पिनरों से गेंदबाजी कराने का फैसला किया। इसी के साथ पाकिस्तान की टीम एक ऐसा कारनामा करने में भी पहली बार टेस्ट क्रिकेट में कामयाब हुई जिसे सिर्फ भारतीय टीम और बांग्लादेश की टीम करने में कामयाब हुई थी।

टेस्ट क्रिकेट में पहली बार पाकिस्तान ने 2 स्पिनर्स से खेल के पहले दिन कराई शुरुआत

पाकिस्तानी टीम के कप्तान शान मसूद ने टॉस हारने के बाद अपने दोनों ही स्पिनर्स से गेंदबाजी कराने का फैसला किया, जिसमें इसी के साथ मसूद का नाम भी टेस्ट क्रिकेट इतिहास में एक ऐसी लिस्ट में शुमार हो गया जहां पहले पाकिस्तान का कोई भी कप्तान शामिल नहीं हो सका था। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार भारतीय टीम ने साल 1964 में इंग्लैंड के खिलाफ ही कानपुर टेस्ट मैच के पहले दिन गेंदबाजी की शुरुआत में दोनों छोर से स्पिनर्स से कराने का फैसला किया था। इसके बाद साल 2018 और 2019 में बांग्लादेश की टीम ने कुछ ऐसा किया था। वहीं अब पाकिस्तान की टीम से कुछ ऐसा देखने को मिला है।

टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहले दिन ही दोनों छोर से गेंदबाजी की शुरुआत करने वाले 2 स्पिनर्स

मोटगनहल्ली जयसिम्हा और सलीम दुर्रानी – बनाम इंग्लैंड (कानपुर टेस्ट, साल 1964)

मेहदी हसन मिराज और अब्दुर रज्जाक – बनाम श्रीलंका (मीरपुर टेस्ट, साल 2018)

तैजुल इस्लाम और शाकिब अल हसन – बनाम अफगानिस्तान (चट्टोग्राम टेस्ट, साल 2019)

साजिद खान और नौमान अली – बनाम इंग्लैंड (रावलपिंडी टेस्ट, साल 2024)

 

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel