रोम। इटली के मिलान शहर में बढ़ती महंगाई के खिलाफ हुए व्यापक विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें हुईं। पुलिस ने हालात काबू में करने के लिए करीब 160 लोगों को हिरासत में लिया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जीवन-यापन की बढ़ती लागत से आम जनता बुरी तरह परेशान है।
प्रदर्शन के दौरान कुछ स्थानों पर उत्पात की घटनाएं भी सामने आईं, जिसके बाद पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी। अधिकार संगठनों ने हिरासत में लिए गए लोगों के साथ व्यवहार पर नजर रखने की बात कही है। सरकार का कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन हिंसा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि विरोध करना सबका अधिकार है, लेकिन शहरों को आग में झोंकना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की है। प्रशासन के अनुसार स्थिति अब नियंत्रण में है और हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है।


