Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया जेल निरीक्षण

Published on: 26-09-2024

-जेल में निरुद्ध बन्दियों के शिक्षा एवं व्यवसाय के विषय पर आयोजित हुआ विधिक सेवा शिविर

रायबरेली। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश रायबरेली तरुण सक्सेना के दिशा-निर्देशन में आज दिनांक 25.09.2024 को अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनुपम शौर्य द्वारा जिला कारागार रायबरेली का निरीक्षण किया गया।

सचिव द्वारा जिला कारागार की सभी बैरकों, पाकशाला, अस्पताल का निरीक्षण किया गया तथा बन्दियों से बातचीत कर उनकी समस्यायें को जाना गया। सचिव द्वारा दौरान निरीक्षण बन्दियों से पूछा गया कि उनके पास अधिवक्ता है अथवा नहीं तथा ऐसा कोई बन्दी तो नहीं है जिसकी जमानत न्यायालय से होने के बाद भी जमानतदार न दाखिल होने के कारण रिहाई नहीं हो सकी हो।

निरीक्षण उपरांत बन्दियों के शिक्षा एवं व्यवसाय के सम्बन्ध में साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में इण्डियन बैंक के वरिष्ठ प्रबन्धक जे0आर0 मीणा द्वारा स्वरोजगार हेतु बन्दियों को होममेड अगरबत्ती, पापड़, आचार व मशरुम के खेती के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। बैंक आफ बड़ौदा के प्रबन्धक उत्तम श्रीवास्तव के द्वारा डेरी फर्म, जूट के बैग बनाये जाने विषयक जानकारी प्रदान की गयी।

इस अवसर पर अग्रणी शाखा प्रबन्धक बैंक आफ बड़ौदा रुपेश दुबे द्वारा बताया गया कि आप लोगों को स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षित करने हेतु जल्द ही दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला कारागार में आयोजित किया जाएगा, जिसमें ऐसे बन्दी प्रतिभाग कर सकेंगे जिनकी आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष के मध्य होगी।

उक्त के अतिरिक्त केन्द्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार श्रीवास्तव के द्वारा बताया गया कि जिला कारागार में निरुद्ध बन्दी व जेल से रिहाई के उपरांत भी एन0आई0ओ0एस0 के जरिये पत्राचार के माध्यम से 10 वीं व 12वीं की निःशुल्क शिक्षा ग्रहण की जा सकती है व परीक्षा दी जा सकती है। उक्त अवसर पर अपर जिला जज/सचिव अनुपम शौर्य के द्वारा बन्दियों को बताया गया कि जेल में निरुद्धि के दौरान व्यवसायिक शिक्षा व स्वरोजगार सीख कर अपना भविष्य सुधार सकते है।इसके अतिरिक्त निरुद्धि के दौरान आप अपनी पढ़ाई आगे भी जारी रख सकते है।

शिविर के दौरान जेलर हिमाशुँ रौतेला, चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिंल राजकुमार सिंह, उपकारापाल कंचनलता, उपकारापाल धर्मपाल सिंह, उपकारापाल अम्बिका प्रसाद, अंकित गौतम, सुमैया परवीन, टी0सी0आई0 फाउण्डेशन की जिला कार्यक्रम समन्वयक तमन्ना आफरीन, टी0जी0 गुरु पूनम किन्नर, राज मास्टर, बबली किन्नर, नरगिस किन्नर, आउट रीच वर्कर प्रशांत सिंह व पराविधिक स्वयं सेवक अभिषेक भारद्वाज उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel