Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

JAMSHEDPUR : खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कराया

Follow

Published on: 19-08-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला आपूर्ति कार्यालय द्वारा खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कराया जा रहा है। इसी क्रम में आज बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत बोड़ाम बाजार एवं हाथीखेदा तथा पटमदा प्रखंड के कशमार एवं गोबरघुसी में नागरिकों को योजनाओं की जानकारी दी गई।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुतियों के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत लाभुकों की पात्रता मानदंड, पीवीटीजी डाकिया योजना, मुख्यमंत्री दाल-भात योजना के तहत मात्र 5 रुपये में भोजन की सुविधा, सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना तथा चना दाल वितरण योजना जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध कराई गई ।

जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को बताया गया कि पीला राशन कार्डधारी को प्रतिमाह 35 किलो चावल, हरा राशन कार्डधारी को 5 किलो प्रति व्यक्ति चावल, गुलाबी राशन कार्डधारी को प्रति व्यक्ति 3 किलो चावल और 2 किलो गेंहू वितरित किया जाता है। चना दाल वितरण योजना में सभी राशन कार्डधारियों को प्रति व्यक्ति 1 किलो चना वितरित किया जाता है। वहीं सोना सोबरन धोती साड़ी योजना के तहत वर्ष में दो बार प्रति व्यक्ति धोती-साड़ी एवं लुंगी( 10 रूपए प्रति वस्त्र) का वितरण होता है।

इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना और यह सुनिश्चित करना है कि पात्र लाभुक समय पर योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

नोट- जिन लाभुकों को राशनकार्ड, खाद्यान्न एवं डीलरों से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत है वे राज्य सरकार के पी.जी.एम.एस पोर्टल पर टोल फ्री नं- 1800-2125512 एवं 1967 पर शिकायत कर सकते हैं। तथा अन्न सहायता हेल्पलाइन नंबर ( Whatsapp – 9868200445) पर संपर्क करें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel