Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

JAMSHEDPUR : जमशेदपुर के पलासबनी पंचायत में 24 फरवरी को लगेगा राज्य स्तरीय विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर

Follow

Published on: 23-02-2024

जमशेदपुर (झारखंड)। झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर एवम जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम के तत्त्वाधान में 24 फरवरी 2024 को जमशेदपुर सदर प्रखंड के पलासबनी पंचायत में आदिम जनजाति और सरकारी योजनाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य स्तरीय विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम स्थल पर की जा रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश जमशेदपुर श्री अनिल कुमार मिश्रा, उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, झालसा के डिप्टी सेक्रेटरी श्री अभिषेक कुमार, डालसा सचिव श्री नितीश निलेश सांगा, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल, रूरल एसपी श्री ऋषभ गर्ग समेत अन्य न्यायिक पदाधिकारी व जिला स्तरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान आयोजन स्थल पर आंगतुकों के बैठने की व्यवस्था, रूट चार्ट, पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था, आवश्यकतानुरूप बेरिकेडिंग आदि की समीक्षा की गई। आदिम जनजाति समूह को लक्षित कर आयोजित किए जा रहे इस शिविर में लगभग 4000 लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम स्थल पर की जा रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिले के वरीय पदाधिकारियों ने सभी तैयारियों को ससमय मूर्त रूप देने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया।

24 फरवरी को आयोजित इस राज्य स्तरीय मेगा शिविर में झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष माननीय न्यायमूर्ति श्री सुजित नारायण प्रसाद के साथ साथ झारखंड उच्च न्यायालय के अन्य न्यायधीश गण भी उपस्थित रहेंगे।

मौके पर निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला व सत्र न्यायधीश जमशेदपुर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस मेगा कैम्प में बड़ी संख्या में शामिल होकर लाभ उठाएं और अपने कानूनी अधिकारों से अवगत हों। साथ ही सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें।

वहीं प्रशासनिक पदाधिकारियों ने बताया कि इस मेगा शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार के कल्याणकारी योजनाओं को जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, मत्स्य, पशुपालन, कल्याण, समाज कल्याण, ऊर्जा, पेयजल एवं स्वच्छता, श्रम, सामाजिक सुरक्षा, वन विभाग, आपूर्ति विभाग समेत अन्य विभागों द्वारा लगभग 20 स्टॉल लगाए जायेंगे, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन करें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel