Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

Jamshedpur : जिले में वृहद स्तर पर आयोजित किया गया मतदाता जागरूकता अभियान, जिलेवासियों ने मतदान के पर्व को लेकर उत्साह दिखाया, मतदाता प्रतिज्ञा लेकर लोकतंत्र में भागीदारी का लिया संकल्प

Follow

Published on: 21-02-2024

जिला मुख्यालय में तथा प्रखंड कार्यालयों में भी लिया गया मतदान शपथ

युवा मतदाताओं, पीवीटीजी मतदाताओं और वरिष्ठ मतदाताओं को सम्मानित किया गया

जागरूकता रैली के माध्यम से नागरिकों को मतदान करने के लिए किया गया प्रोत्साहित

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया, जिसके तहत विद्यालयों, सरकारी संस्थाओं, औद्योगिक इकाइयों, मनरेगा, और सहिया दीदियों सहित विभिन्न वर्गों के नागरिकों ने मतदाता शपथ लिया। आगामी लोकसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत में वृद्धि करने के उद्देश्य से अयोजित इस मतदाता जागरूकता अभियान में शहरी क्षेत्र के लोगों को लोकतंत्र में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इस अभियान के तहत सोशल मीडिया पर मतदाता शपथ का फोटो एवं वीडियो पोस्ट किया गया। स्वीप कार्यक्रम के तहत जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अन्य नागरिकों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

इसी क्रम में जिला मुख्यालय में पदाधिकारियों और कर्मियों को निष्पक्ष और स्वतंत्र मतदान करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही सभी विभागीय कार्यालयों में और प्रखंडों में भी मतदाता शपथ लिया गया।

विभिन्न क्षेत्रों में सहिया दीदियों द्वारा रंगोली बनाकर मतदान के महत्व को दर्शाया गया। इस क्रम में जिले के युवा मतदाताओं, पीवीटीजी मतदाताओं और वरिष्ठ मतदाताओं को सम्मानित भी किया गया।

औद्योगिक इकाइयों में भी मतदाता शपथ ग्रहण किया गया और मतदान संबंधित वीडियो और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को मतदान के महत्व को समझाया गया। हस्ताक्षर अभियान के द्वारा भी लोगों ने मतदान के लिए संकल्प लिया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel