Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

JAMSHEDPUR: महामहिम राज्यपाल, झारखण्ड श्री सी पी राधाकृष्णन का 26 फरवरी को पूर्वी सिंहभूम जिला में होगा आगमन, 26 एवं 27 फरवरी को अलग अलग कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Follow

Published on: 26-02-2024

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थलों का किया निरीक्षण, उप विकास आयुक्त, सिटी एसपी, एसडीएम धालभूम समेत अन्य पदाधिकारी रहे मौजूद

जमशेदपुर (झारखंड)। महामहिम राज्यपाल, झारखंड श्री सी पी राधाकृष्णन 26 एवं 27 फरवरी को पूर्वी सिंहभूम जिला में आयोजित अलग अलग स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। महामहिम राज्यपाल के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

इसी क्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। मौके पर उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, सिटी एसपी श्री मुकेश लुणायत, एसडीएम धालभूम श्री पीयूष सिन्हा तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान जिले के वरीय पदाधिकारियों ने 26 के कार्यक्रम को देखते हुए टाटानगर रेलवे स्टेशन में सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था की समीक्षा कर मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 26 को ही अपराह्न में महामहिम राज्यपाल, झारखण्ड अन्नामृता फाउंडेशन, रामदास भट्ठा, रानी कुदर रोड के एक अन्य कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। पदाधिकारियों ने निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

महामहिम राज्यपाल, झारखण्ड 26 फरवरी को जिला में रात्रि विश्राम के पश्चात 27 फरवरी को अल्कोर होटल जमशेदपुर में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। जिला के वरीय पदाधिकारियों ने यहां भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

साथ ही पार्किंग व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने को लेकर प्रशासन एवं पुलिस के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel