Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

JAMSHEDPUR : 10वीं एवं 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का मेधा सम्मान समारोह

Follow

Published on: 13-09-2025

उपायुक्त ने समाहरणालय में आयोजित समारोह में 10 छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित, लैपटॉप, मोबाइल फोन एवं चेक प्रदान किया गया

जमशेदपुर (झारखंड)। राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार जिला स्तर पर समारोहपूर्वक 10वीं एवं 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी द्वारा सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित किया गया था।

समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में जिला के सेकेंड एवं थर्ड टॉपर को सम्मानित किया गया एवं सभी को उपायुक्त के हाथों लैपटॉप, मोबाइल फोन एवं चेक प्रदान किया गया । सेकेंड रैंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को 02 लाख रू. तथा थर्ड रैंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को 01 लाख रू. का चेक दिया गया ।

सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं के नाम निम्नांकित हैं-

1. वर्ग 10- इनिका कर- रैंक 3, डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर, सीबीएसई
2. वर्ग 10- मिनाक्षी कुमारी झा- रैंक 2, संत जोसेफ कॉन्वेंट हाई स्कूल, मुसाबनी, आईसीएसई
3. वर्ग 10- वंश जवनपुरिया- रैंक 3, डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल, कदमा, आईसीएसई
4. वर्ग 12 (साइंस)- देवाश्रित साहू- रैंक 2, लिटिल फ्लॉवर स्कूल, टेल्को, आईसीएसई
5. वर्ग 12 (साइंस)- वेदांत सारस्वत- रैंक 3, नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल, आईसीएसई
6. वर्ग 12 (साइंस)- निकुंज अग्रवाल- रैंक 3, डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल, कदमा, आईसीएसई
7. वर्ग 12 (कॉमर्स)- हर्षित केडिया- रैंक 2, डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल, कदमा, आईसीएसई
8. वर्ग 12 (कॉमर्स)- मृदुल अग्रवाल- रैंक 2, डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल, कदमा, आईसीएसई
9. वर्ग 12 (कॉमर्स)- के एस शिवानी- रैंक 3, सेक्रेड हार्ट कॉन्वेन्ट स्कूल, आईसीएसई
10. वर्ग 12 (आर्स)- हरनूर संधू- रैंक 3, सेक्रेड हार्ट कॉन्वेन्ट स्कूल, आईसीएसई

इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं सतत प्रयास से जीवन में सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होती है। आप सभी अपने सपनों को साकार करने के साथ-साथ जिले और राज्य का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि आज की यह उपलब्धि आपके माता-पिता एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा आपके परिश्रम का परिणाम है।

शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि एक अच्छे इंसान बनकर समाज की सेवा करना भी है। आप सभी भविष्य में राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel