प्रमुख समाचार
खबर #1 अनंत सिंह को जेडीयू ने निकाला, विधायकी खत्म करने के लिए स्पीकर को लेटर; MLC चुनाव में बगावत पर ऐक्शन ✦
खबर #2 'अरुणाचल बॉर्डर पर भारत और चीन आमने-सामने बने हुए हैं', आईटीबीपी डीजी के बयान पर सियासत गरमाई ✦
खबर #3 'वो बहुत गुड लुकिंग थे', सोनिया गांधी ने एक्स पर साझा कीं राजीव गांधी की यादें तो लोगों ने क्या कहा? ✦
खबर #4 PHOTOS: स्कॉर्पियो से कैदी वाहन और महंगे होटलों से जेल के खाने तक... मॉडल श्रद्धा दुबे का डाउनफॉल! ✦
खबर #5 Bihar MLC Chunav: अनंत सिंह के कैंडिडेट अनुज सिंह को जीत मिलेगी या हार? आ गया एग्जिट पोल वाला सर्वे ✦
खबर #6 फारूक बोले- पाकिस्तान कश्मीर का मुद्दा उठाकर हमें बचा रहा: दिल्ली की नीयत ठीक नहीं; हक के लिए लड़ो, वरना मि... ✦
खबर #7 टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, सूरत-इंदौर से जुड़े तार, मुंबई क्राइम ब्रांच के हाथ लगा बड़ा सुराग ✦
खबर #8 व्यापारी संघ ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी, 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली रैली को स्थगित करने की म ✦
खबर #9 जामिया में बवाल के बीच इमरान मसूद की एंट्री, छात्रों से मिले; कश्मीर पर दिया बड़ा बयान ✦
खबर #10 अभिजीत दीपके जैसे लोग..., CJP को लेकर क्या बोले पीयूष गोयल ✦
खबर #11 ट्रंप बोले- ईरान पर फिर करेंगे हमला... बौखलाए तेहरान ने कहा तो हम समंदर में काट देंगे इंटरनेट केबल ✦
खबर #12 पाकिस्तान में 7 हजार का सिलिंडर, बॉर्डर पर खड़े ट्रक; ईरान ने क्यों रोकी सप्लाई? ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Saturday, 24 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
JAMSHEDPUR : चैंबर का दीपावली मेला 26 से 28 अक्टूबर तक  •  ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप के लिए 17 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित  •  फ्रांस में शमोंडा वायरस का पहला मानव मामला, डब्ल्यूएचओ सतर्क  •  इंदौर में वायरल बुखार बढ़ा, हर तीसरा मरीज पीड़ित  •  दलेर मेहंदी विवाद में फिल्म निकाय ने पीएम को पत्र लिखा  •  वैष्णो देवी में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा  •  उज्जैन में मंदिर गिरवी रखने के प्रस्ताव पर विरोध तेज हुआ  •  वाल्मीकि प्रकाश उत्सव की तैयारियां, श्रद्धालुओं में उत्साह दिखा  •  इंदौर में 1200 करोड़ का निवेश, 300 युवाओं को रोजगार मिलेगा  •  कच्चा तेल 103 डॉलर के पार, महंगाई बढ़ने की चिंता बढ़ी
होम » ब्रेकिंग न्यूज़ » खबर का पेज

JAMSHEDPUR : चैंबर का दीपावली मेला 26 से 28 अक्टूबर तक

महिला उद्यमिता को मिलेगा प्रोत्साहन, दीपावली की खरीदारी के लिए एक ही छत के नीचे मिलेंगे विविध उत्पाद।

जमशेदपुर, झारखंड। सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के तत्वावधान में महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने तथा दीपावली की खरीदारी के लिए लोगों को एक बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 26, 27 एवं 28 अक्टूबर 2026 को बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन में तीन दिवसीय दीपावली ट्रेड फेयर का आयोजन किया जा रहा है। मेला प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक चलेगा। मेले में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।

विज्ञापन | Advertisement








मेले में कुम्हारों द्वारा हाथ से निर्मित मिट्टी के दीये, हस्तनिर्मित मोमबत्तियां, बेडशीट, कुर्ती, गृह सज्जा के सामान, लड्डू गोपाल की पोशाकें, आभूषण सहित दीपावली से संबंधित अनेक उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे। यह आयोजन महिला उद्यमियों एवं स्थानीय कारोबारियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री का अवसर देने के साथ-साथ लोगों को स्थानीय बाजार से खरीदारी के लिए प्रोत्साहित करेगा।

चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि दीपावली ट्रेड फेयर का उद्देश्य महिला उद्यमिता को बढ़ावा देना तथा स्थानीय व्यापार को नई ऊर्जा प्रदान करना है। उन्होंने शहरवासियों से अपने परिवार के साथ मेले में पहुंचकर महिला उद्यमियों एवं स्थानीय कारोबारियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की।

चैंबर उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) अनिल मोदी ने कहा कि ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते प्रभाव के बीच स्थानीय बाजारों की रौनक लौटाना समय की आवश्यकता है। दीपावली ट्रेड फेयर के माध्यम से लोगों को विविध उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे। उन्होंने शहरवासियों से स्थानीय बाजारों से खरीदारी कर व्यापारियों एवं कारीगरों को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया।

महासचिव पुनीत कांवटिया ने कहा कि चैंबर व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और उपभोक्ताओं को बेहतर खरीदारी का अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। यह ट्रेड फेयर दीपावली के उत्साह को बढ़ाने के साथ व्यापार और उद्यमिता को भी नई दिशा देगा।

सचिव (ट्रेड एंड कॉमर्स) भरत मकानी ने कहा कि मेले में दीपावली से जुड़े पारंपरिक एवं आकर्षक उत्पादों की विविधता लोगों को एक ही स्थान पर खरीदारी की सुविधा प्रदान करेगी। उन्होंने शहरवासियों से मेले में भाग लेकर इस पहल को सफल बनाने की अपील की। मेले की कोऑर्डिनेटर कार्यसमिति सदस्य श्रीमती सुमन नागेलिया है।

मेले के आयोजन में उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, हर्ष बाकरेवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव विनोद शर्मा, अंशुल रिंगसिया, सुरेश शर्मा एवं कोषाध्यक्ष अनिल रिंगसिया विशेष रूप से सक्रिय है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें