Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

JAMSHEDPUR : डीडीसी ने चाकुलिया प्रखंड के कालापाथर पंचायत में विकास योजनाओं का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Follow

Published on: 22-08-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान ने चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत कालापाथर पंचायत क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं के कार्यों का निरीक्षण किया तथा लाभुकों एवं ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया।

निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त ने कालापाथर पंचायत के सबर टोला में पीएम जनमन एवं अबुआ आवास योजना के तहत चल रहे आवास निर्माण कार्य का जायजा लिया।

उन्होंने निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही सामग्रियों की गुणवत्ता की जांच की। मौके पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लंबित आवास कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि लाभुकों को शीघ्र अपने घर का लाभ मिल सके।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि सभी पात्र परिवारों को आवास की सुविधा समय पर उपलब्ध कराई जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही या विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पंचायत सचिव को लंबित सभी घरों की सूची बनाकर साप्ताहिक आधार पर प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। तथा अन्य विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में अधतन स्थित की जानकारी ली।

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुश्री आरती मुंडा, पंचायत सचिव, जिला आवास समन्वयक, जिला प्रशिक्षण समन्वयक, प्रखंड समन्वयक सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel