Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

JAMSHEDPUR : उपायुक्त एवं एसएसपी ने साकची मार्केट का किया निरीक्षण

Follow

Published on: 22-08-2025

अतिक्रमण मुक्त एवं जाममुक्त बनाने को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय ने वरी साकची बाजार का संयुक्त निरीक्षण किया। मौके पर सिटी एसपी श्री कुमार शिवाशीष, डीटीओ श्री धनंजय, डीएमसी जेएनएसी श्री कृष्ण कुमार, एसडीओ धालभूम श्री चन्द्रजीत सिंह, कार्यपालक दण्डाधिकारी श्री सुदीप्त राज व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस दौरान जिला के वरीय पदाधिकारियों ने बाजार क्षेत्र की यातायात व्यवस्था, सड़क पर अतिक्रमण, अव्यवस्थित दुकानें तथा नागरिकों की सुविधा से जुड़ी समस्याओं का प्रत्यक्ष रूप से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि उन्हें नागरिकों की ओर से लगातार बाजार क्षेत्र में आवागमन की दिक्कतों और जाम की शिकायतें मिल रही थीं। उसी के संदर्भ में यह निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि कई समस्याएँ नियमों का पालन न करने और सड़क पर अतिक्रमण के कारण उत्पन्न हो रही हैं।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए ठोस व दीर्घकालिक रणनीति तैयार की जाए। दुकानदारों को केवल निर्धारित स्थान पर ही व्यवसाय करने की अनुमति दी जाए।

उन्होंने कहा कि बाजार क्षेत्र आम नागरिकों की सुविधा के लिए है। अतिक्रमण और अव्यवस्था से न केवल यातायात प्रभावित होता है बल्कि खरीदारी करने आने वाले लोगों को भी कठिनाई होती है। प्रशासन की प्राथमिकता है कि बाजार क्षेत्र स्वच्छ, व्यवस्थित और जाममुक्त रहे।

वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय ने कहा कि निरीक्षण के दौरान बाजार क्षेत्र की सड़कों पर अतिक्रमण सबसे बड़ी चुनौती के रूप में सामने आई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानदारों, स्ट्रीट वेंडर व ठेला संचालकों के साथ बैठक कर आपसी समझ और सहयोग से अतिक्रमण हटाने एवं बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करने का प्रयास होगा। उन्होंने यह भी कहा कि बाजार में पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया जाएगा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel