Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

JAMSHEDPUR : उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में नागरिकों की समस्याएं सुनीं, जाने क्या है समस्याए

Follow

Published on: 22-07-2025

उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में नागरिकों की समस्याएं सुनीं, प्राथमिकता के आधार पर आवेदनों के निष्पादन हेतु पदाधिकारियों को दिए निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया और अपनी व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं को उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के समक्ष रखा।

इस अवसर पर नागरिकों द्वारा बताई गई समस्याएं विविध क्षेत्रों से जुड़ी थीं। इनमें प्रमुख रूप से सड़क मरम्मत व निर्माण, भूमि विवाद, म्यूटेशन एवं नामांतरण की प्रक्रिया में विलंब, योग शिक्षक के रूप में नियुक्ति, पारिवारिक विवाद, नौकरी, अनुकंपा नियुक्ति की मांग, आवासीय प्रमाण पत्र, नाली जाम की समस्या, लंबित पेंशन/वेतन भुगतान, विधवा/दिव्यांग पेंशन से वंचित लाभार्थी, लेबर कोर्ट में लंबित मामलों की सुनवाई में विलंब, अतिक्रमण की शिकायतें, ऑनलाइन लगान जमा में आ रही तकनीकी दिक्कतें, चौकीदार नियुक्ति के दूसरी सूची की मांग, मेडिकल सहायता, बिल्डर के खिलाफ उपभोक्ता की शिकायत एवं एफआईआर दर्ज नहीं होने की शिकायत, विस्थापित परिवारों की समस्या, ट्रांसजेंडर समुदाय से जुड़े मामले, मंइयां सम्मान योजना का लाभ और देशी शराब दुकान को बंद करने की मांग संबंधी ज्ञापन शामिल थे।

इस दौरान महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगों, ग्रामीण युवाओं ने अपनी बात रखी। कई मामलों में मौके पर ही संबंधित विभागीय पदाधिकारियों द्वारा पूछताछ कर कार्रवाई प्रारंभ की गई। गंभीर और जटिल मामलों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों को हस्तांतरित करते हुए समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया ।

उपायुक्त ने विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों की शिकायतों को केवल औपचारिकता न मानकर, संवेदनशीलता और ज़िम्मेदारी के साथ निष्पादित किया जाए। इस जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य जिला प्रशासन और नागरिकों के बीच एक मजबूत और पारदर्शी सेतु बनाना है, जहां प्रत्येक नागरिक को सुना जाए और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel