Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

JAMSHEDPUR : उपायुक्त ने जनशिकायत निवारण दिवस में नागरिकों की समस्याएं सुनी

Follow

Published on: 08-08-2025

प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु किया आश्वस्त, कई मामलों पर हुई ऑन द स्पॉट कार्रवाई

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने जनशिकायत निवारण दिवस में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं सामुदायिक समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं तथा कई मामलों में ज्ञापन भी सौंपे।

पेंशन, झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना का लाभ, घर एवं जमीन को लेकर दबंगों द्वारा उत्पीड़न, भूमि विवाद एवं अतिक्रमण से जुड़ी शिकायतें, बिजली समस्या, विस्थापन से जुड़े मुद्दे, दुकान आवंटन, स्टे ऑर्डर, बार लाइसेंस, स्कूल से टीसी (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) जारी करने, पारिवारिक विवाद, कचरा निस्तारण की समस्या, दिव्यांगजन को सरकारी सहायता/योजनाओं का लाभ दिलाने, जॉब, चिकित्सा सहायता सहित अन्य जनसमस्याओं से जुड़े आवेदन प्राप्त हुआ।

उपायुक्त द्वारा प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए निर्देश दिया गया कि आवेदनों का समयबद्ध और पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को त्वरित राहत मिल सके।

कई मामलों में, संबंधित विभागों द्वारा मौके पर ही समाधान किया गया। उन्होने निर्देशित किया कि प्राथमिकता के आधार पर गंभीर और जनहित से जुड़े मामलों को निष्पादित किया जाए, जिला और प्रखंड के पदाधिकारी समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित करें।

जनशिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य नागरिकों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, जिससे जनता की समस्याएं बिना किसी देरी के हल हो सकें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel