Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

JAMSHEDPUR : उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनीं नागरिकों की समस्याएं

Follow

Published on: 25-07-2025

पदाधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के दिए निर्देश, कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट हुआ समाधान

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने आम नागरिकों, महिलाओं, वृद्धजन, दिव्यांगजनों सहित विभिन्न वर्गों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुना । साथ ही, विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त आवेदनों का त्वरित व न्यायसंगत निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

इस दौरान नागरिकों ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण एवं नाला अवरुद्ध करने की शिकायत, शिक्षा ऋण, चिकित्सा सहायता (थैलीसीमिया पीड़ित), भूमि विवाद, भूमि नामांतरण, देशी शराब दुकान को बंद कराने की मांग, सड़क निर्माण, रास्ता मरम्मत एवं आवागमन की सुविधा, राशन कार्ड, सड़क दुर्घटना में मुआवजा, आपदा में क्षतिग्रस्त मकान हेतु राहत की मांग, वृद्धा पेंशन, मंइयां सम्मान योजना, दुकान आवंटन, कोर्ट केस, स्कूल फीस माफी, पारिवारिक विवाद समाधान, आवारा पशुओं की समस्या एवं उनके प्रबंधन की अपील, ऋण सहायता व बिल्डर के विरुद्ध शिकायत आदि समेत जनसमस्याओं से जुड़े ज्ञापन भी सौंपे।

उपायुक्त द्वारा अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि प्रत्येक आवेदन की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए विभागीय समन्वय के साथ निर्धारित समयसीमा में आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को त्वरित राहत मिल सके और अनावश्यक सरकारी कार्यालय का चक्कर नहीं पड़े।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel