Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

JAMSHEDPUR : उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनीं नागरिकों की समस्याएं

Follow

Published on: 01-08-2025

प्राप्त आवेदनों पर जांचोपरांत त्वरित एवं पारदर्शी समाधान का दिया गया निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने जन शिकायत निवारण दिवस के मौके पर आए नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। जिला के विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं सामूहिक समस्याओं से संबंधित आवेदन एवं ज्ञापन प्रस्तुत किए।

जिनमें राशन कार्ड में नाम जोड़ने संबंधी आवेदन, सीएनटी/एसपीटी एक्ट के उल्लंघन की शिकायत, भूमि विवाद, अतिक्रमण, रास्ते पर अवैध कब्जा, दुकान आवंटन, पेंशन, लंबित भुगतान की समस्याएं, लीज रेंट निर्धारण, नीलामी से जुड़ी प्रक्रियाएं, पैसा लेकर जमीन का निबंधन नहीं करने की शिकायत, नाली निर्माण, सफाई व्यवस्था, जल निकासी, अवैध पार्किंग, स्वास्थ्य सहायता, रोजगार, एवं शैक्षणिक सहायता संबंधी आवेदन शामिल रहे।

उपायुक्त द्वारा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी आवेदनों की अधिकतम 10 दिनों के भीतर प्राथमिकता के आधार पर जांच कर निष्पादन करें। शिकायतों की ऑनलाइन एंट्री एवं ट्रैकिंग अनिवार्य रूप से अपडेट की जाए, जिससे पारदर्शिता बनी रहे। उन्होने कहा कि सभी समस्याओं को समयबद्ध निराकरण महत्वपूर्ण है लेकिन वरिष्ठ नागरिकों एवं महिलाओं की शिकायतों पर विशेष संवेदनशीलता बरती जाए।

उपायुक्त ने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस जिला प्रशासन और नागरिकों के बीच सेतु का कार्य करता है। इसका उद्देश्य है नागरिकों की समस्याओं को एक मंच पर सुनना और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना। जिला प्रशासन की प्राथमिकता पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्ध सेवा प्रदान करना है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel