Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

JAMSHEDPUR : उपायुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, बीएलए नियुक्ति को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

Follow

Published on: 11-07-2025

 

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने समाहरणालय सभागार में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में Booth Level Agent (BLA) की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची की तैयारी और संशोधन की प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने तथा इसकी विश्वसनीयता में सुधार लाने के लिए मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को चुनाव आयोग ने बीएलए नियुक्ति की सुविधा प्रदान की है।

उन्होने सभी राजनीतिक दलों से अनुरोध किया कि वे निर्धारित प्रारूप में बीएलए की सूची तैयार कर उपलब्ध कराएं, ताकि निर्वाचक नामावली के संधारण एवं संशोधन की प्रक्रिया में पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में बीएलए नियुक्ति की प्रक्रिया, उनकी भूमिका एवं दायित्वों पर प्रकाश डाला गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने यह भी कहा कि बीएलए की नियुक्ति चुनाव प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित होती है। सभी दलों को समयसीमा का पालन करते हुए आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप कार्य करने की अपील की गई।

बैठक में अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद, एसओआर श्री राहुल आनंद, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel