Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

JAMSHEDPUR : उपायुक्त ने की दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु हुई समीक्षा बैठक

Follow

Published on: 28-09-2025

ऑनलाइन जुड़े सभी सम्बंधित पदाधिकारी, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था के बेहतर संधारण एवं यातायात प्रबंधन की व्यापक तैयारी सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी (Magistrate on Duty) अपने-अपने निर्धारित स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे एवं विधि-व्यवस्था संधारण की प्रत्यक्ष निगरानी करेंगे। उन्होंने निर्देशित किया कि स्टैटिक दंडाधिकारी अपने स्थल पर सतत मौजूद रहकर स्थिति की समीक्षा करें, वहीं वरीय पदाधिकारी भ्रमणशील रहकर स्थिति पर पैनी नजर रखें ताकि किसी भी प्रकार की अवांछित परिस्थिति न उत्पन्न हो।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि यदि कहीं पर लम्बी जाम अथवा स्थिति नियंत्रण से बाहर हो, तो संबंधित दंडाधिकारी तत्काल वरीय अधिकारियों को सूचित करें। जिला नियंत्रण कक्ष से प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की उपस्थिति की पुष्टि की जाए। इस क्रम में यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सम्बंधित स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल एवं सुरक्षा व्यवस्था हो।

उपायुक्त द्वारा धालभूम एवं घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि निरंतर पूजा समितियों के संपर्क में रहें ताकि कोई कम्युनिकेशन गैप न रहे। पूजा समितियों के साथ नियमित संवाद बनाए रखते हुए आवश्यक समन्वय स्थापित करने का भी निर्देश दिया गया।

भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक रूट डायवर्जन, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था एवं एम्बुलेंस की उपलब्धता जैसे पहलुओं पर विशेष बल देते हुए उपायुक्त ने कहा कि यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए तथा संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा बल की उपस्थिति सुदृढ़ की जाए।

बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर उपायुक्त, दोनों अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्ता, उप नगर आयुक्त जेएनएसी, डीटीओ, एलआरडीसी, सभी बीडीओ एवं सीओ, नगर निकायों के विशेष पदाधिकारी, सहायक नगर आयुक्त समेत टाटा स्टील एवं जुस्को के प्रतिनिधि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel