Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

JAMSHEDPUR : उपायुक्त ने घाटशिला प्रखंड में दुर्गा पूजा पंडाल एवं विसर्जन घाट का किया निरीक्षण

Follow

Published on: 25-09-2025

श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगमता संबंधी उपायों को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने घाटशिला प्रखंड के शहरी क्षेत्र में दुर्गा पूजा पंडालों एवं स्वर्णरेखा नदी के विसर्जन घाट का निरीक्षण कर आयोजन समिति एवं प्रशासन तथा पुलिस के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पंडालों में बिजली व्यवस्था, अग्निशमन उपकरण, अलग-अलग प्रवेश एवं निकास मार्ग, भीड़ प्रबंधन, साफ-सफाई एवं पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की।

उन्होंने पूजा समितियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगमता को प्राथमिकता में रखते हुए पूजा संपन्न करायें। उपायुक्त ने नागरिकों से अपील की कि दुर्गापूजा उत्सव को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजित करने में जिला प्रशासन का सहयोग करें।

स्वर्णरेखा नदी के विसर्जन घाट का निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने घाट पर बैरिकेडिंग, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, गोताखोरों की उपलब्धता, सुरक्षा बलों की तैनाती एवं प्राथमिक उपचार की सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिए।

उन्होंने कहा कि विसर्जन के दौरान भीड़ नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को कहा कि त्योहार के दौरान लगातार राउंड द क्लॉक मॉनिटरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार रहे।

निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला श्री सुनील चंद्र, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती यूनिका शर्मा समेत पुलिस के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel