Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

JAMSHEDPUR : उपायुक्त ने जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र का किया निरीक्षण

Follow

Published on: 31-07-2025

नागरिक सुविधाओं/ सेवाओं में सुधार हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, डंप यार्ड, पार्क और स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर दिया बल

जमशेदपुर (झारखंड)। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी द्वारा जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने नगर परिषद कार्यालय, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, डंप यार्ड, नगर परिषद पार्क तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

नगर परिषद कार्यालय के निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर एवं नगर परिषद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, सफाई कर्मियों की तैनाती, फाइल संधारण की स्थिति तथा नागरिक सेवाओं के निष्पादन की प्रक्रिया की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कार्यालय व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए ताकि आमजन को त्वरित और सुलभ सेवाएं मिल सकें।

कार्यालय भवन के ऊपरी तल पर निर्मित मार्केट प्लेस में बने दुकानों का भी निरीक्षण किया गया, जिनका शीघ्र आवंटन किए जाने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी श्री संदीप पासवान को दिए।

नगर परिषद पार्क के निरीक्षण में उपायुक्त ने पार्क के बेहतर रखरखाव, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण पर बल देते हुए स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि जुस्को प्रबंधन से समन्वय स्थापित कर दिन के समय में भी पार्क में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, क्योंकि वर्तमान में केवल संध्या समय के बाद ही विद्युत सुविधा उपलब्ध रहती है।

परिषद क्षेत्र अंतर्गत डंप यार्ड का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने कचरा प्रबंधन की स्थिति का जायजा लिया और ठोस अपशिष्ट के समुचित निस्तारण को लेकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं बरती जाए और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा संचालित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया गया। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि उक्त संयंत्र को नगर परिषद को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए, ताकि पेयजल आपूर्ति में स्थानीय स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।

इसके अलावा आयुष्मान आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने उपलब्ध दवाओं के भंडारण, चिकित्सा कर्मियों की उपस्थिति तथा सेवाओं की गुणवत्ता की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि निरीक्षण के दौरान चिन्हित सभी मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर नागरिक सुविधाएं, समुचित चिकित्सा सुविधा एवं अन्य बुनियादी सुविधाएं सुलभ रूप से उपलब्ध कराई जा सके।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel