Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

JAMSHEDPUR : उपायुक्त ने घाटशिला प्रखंड में क्षेत्र भ्रमण के दौरान कृषक पाठशाला एवं नोटबुक निर्माण केन्द्र का किया निरीक्षण

Follow

Published on: 25-08-2025

स्वरोजगार से जुड़े समूहों से किया संवाद

जमशेदपुर (झारखंड)। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने आज क्षेत्र भ्रमण के क्रम में घाटशिला प्रखंड के धरमबहाल पंचायत अंतर्गत फुलडूंगरी गांव में समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना के तहत संचालित कृषक पाठशाला का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने किसानों से संवाद स्थापित कर पाठशाला के लाभ, सम्भावनाओं एवं योजनाओं से जुड़कर उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की। उपायुक्त ने किसानों से केसीसी (कृषि ऋण) के आच्छादन की जानकारी ली तथा वंचित किसानों को इससे जोड़ने की प्रक्रिया बताई।

उन्होंने कहा कि कृषक पाठशाला किसानों को उन्नत खेती, नई तकनीक एवं एफपीओ से जुड़ने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने पदाधिकारियों एवं एनजीओ प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि आसपास के 9 गांवों के किसानों को एफपीओ से जोड़ें तथा किसानों को सक्रिय रूप से इन गतिविधियों में भागीदारी हेतु प्रोत्साहित करें।

मौके पर कुछ किसानों द्वारा लैम्प्स में धान बिक्री के बाद भुगतान की दूसरी किश्त नहीं मिलने की शिकायत की गई, जिसपर उपायुक्त ने संज्ञान लेते हुए समयबद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस क्रम में उन्होने कृषक पाठशाला में संचालित गतिविधियों तथा फसलों का अवलोकन किया तथा व्यवस्थित तरीके से कृषक पाठशाला का संचालन एवं किसानों को कृषि की उन्नत तकनीक से अवगत करने का निर्देश दिया।

इसी क्रम में फुलडूंगरी में संचालित नोटबुक निर्माण कार्य से जुड़ी स्वयंसहायता समूह की महिलाओं से उपायुक्त ने संवाद किया। उन्होंने नोटबुक की गुणवत्ता की सराहना की तथा सप्लाई चेन, विपणन एवं डिजाइन सुधार पर चर्चा की। उपायुक्त ने कहा कि प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए लागत घटाना, उत्पाद की गुणवत्ता बनाए रखना और बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादन करना जरूरी है। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि नोटबुक उत्पादन बढ़ाएं, बाजार उपलब्ध कराने में सहयोग करें तथा स्कूल एवं स्टेशनरी दुकानों से समन्वय स्थापित कर बिक्री में सहयोग करें ।

उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए किसानों को तकनीक आधारित खेती से जोड़ना और महिलाओं को स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। योजनाओं का लाभ तभी वास्तविक होगा जब किसान और समूह आत्मनिर्भर बनकर बाजार की मांग को समझते हुए आगे बढ़ेंगे।

मौके पर निदेशक एनईपी श्री संतोष गर्ग, एसडीओ घाटशिला श्री सुनील चंद्र, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव, जिला कृषि पदाधिकारी श्री विवेक बिरूआ, बीडीओ श्रीमती यूनिका शर्मा व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel