Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

JAMSHEDPUR : उप विकास आयुक्त ने मुसाबनी प्रखंड में विभिन्न विकास योजनाओं एवं संस्थानों का किया गया निरीक्षण

Follow

Published on: 01-09-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तथा विभिन्न पंचायतों में चल रही योजनाओं का भौतिक निरीक्षण उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान ने किया । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण के क्रम में स्टोर रूम, डॉक्टर कक्ष, उपस्थिति पंजी, मेडिकल लिस्ट रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर, कैश बुक एवं ओपीडी रजिस्टर की जांच की गई। एमओआईसी ने जानकारी दी कि केंद्र में वर्तमान में कुल 4 एंबुलेंस उपलब्ध हैं, एक्स-रे मशीन तकनीकी खराबी के कारण कार्यरत नहीं है।

इस पर उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि शीघ्र तकनीकी समस्या का निराकरण कर मशीन को उपयोग में लाया जाए । साथ ही विभिन्न दवाइयों जैसे एंटी रेबीज वैक्सीन, एंटी स्नेक वेनम, आरडी किट, एसीटी किट, एयर ड्रॉप आदि का स्टॉक रजिस्टर भी जांचा गया ।

उप विकास आयुक्त ने केजीबीवी निरीक्षण के दौरान पुस्तकालय, किचन, वॉशरूम, मेन्स्ट्रुअल हाइजीन मैनेजमेंट रूम, स्टोर रूम, छात्रावास एवं उपस्थिति रजिस्टर का निरीक्षण किया । वार्डन ने जानकारी दी कि विद्यालय में वर्तमान में 3 नियमित शिक्षक तथा 9 संविदा आधारित शिक्षक कार्यरत हैं। विद्यालय में कुल 4 गार्ड (2 होमगार्ड एवं 2 चौकीदार) उपलब्ध हैं। उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि सभी गार्ड को रोस्टर आधारित 24×7 ड्यूटी पर लगाया जाए। निरीक्षण के दौरान खाद्यान्न की गुणवत्ता की भी जांच की गई ।

छात्राओं से बातचीत के क्रम में उन्होंने बताया कि विद्यालय में किताबें, मच्छरदानी एवं कैंटीन की सुविधा अच्छी है। वार्डन ने यह भी बताया कि प्रत्येक माह सभी छात्राओं की स्वास्थ्य जांच (विशेषकर मलेरिया एवं हीमोग्लोबिन टेस्ट) कराई जाती है।

मुसाबनी प्रखंड के ग्राम पंचायत तेरेंग, मेड़िया एवं बेनाशोल में चल रही योजनाओं का भी उप विकास आयुक्त ने भौतिक निरीक्षण किया गया। पंचायत बेनाशोल अंतर्गत ग्राम सोहदा में जन मन योजना के अंतर्गत लाभुक पिंकी सबर एवं सोमवारी सबर के आवास का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि दोनों ही आवासों में भीतरी हिस्से का प्लास्टर अधूरा है तथा दीवार से पानी का रिसाव हो रहा है।

इस पर उप विकास आयुक्त ने संबंधित पंचायत सचिव को कड़ी फटकार लगाते हुए लंबित कार्य को शीघ्र पूर्ण कर आवास को पूर्ण रूप से तैयार करने का निर्देश दिया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel