Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

JAMSHEDPUR : उप विकास आयुक्त ने पोटका प्रखंड में पंचायत क्षेत्र का भ्रमण कर विकास योजनाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

Follow

Published on: 18-08-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान ने पोटका प्रखंड के ग्वालकाटा, सोहदा एवं कालिकापुर पंचायतों का भ्रमण कर विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन का निरीक्षण किया । ग्वालकाटा ग्राम पंचायत अंतर्गत सबर टोला में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत हो रहे आवास निर्माण कार्य के स्थल निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की अद्यतन स्थिति, उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की जांच की तथा लाभुकों से संवाद कर निर्धारित समय में कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

इसके उपरांत उप विकास आयुक्त ने सोहदा पंचायत के दुधकुंडी गांव स्थित उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया, जहां प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत नव निर्मित साइकिल स्टैंड तथा निर्माणाधीन महिला एवं पुरुष शौचालयों की स्थिति की समीक्षा की।

कालिकापुर ग्राम पंचायत में अबुआ आवास योजना के अंतर्गत निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया गया। कालिकापुर सबरनगर स्थित अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय, पोटका में निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने रसोईघर की स्थिति देखी और निर्देश दिया कि साप्ताहिक मेनू के आधार पर बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी (एमओआईसी), पोटका को दूरभाष पर निर्देश दिया गया कि विद्यालय में नामांकित सभी छात्रों का मलेरिया जांच अनिवार्य रूप से कराया जाए।

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री अरूण मुंडा, पंचायत सचिव, जिला आवास समन्वयक, जिला प्रशिक्षण समन्वयक, प्रखंड समन्वयक तथा ग्राम रोजगार सेवक व अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel