Latest News
0xb6f7e6610xcacc82200x7de45f600xed0da3460x05ef009fगरीब व दुखियों की मशीहा शायरबानो ने की ग्राम सभा कूरा में कंबल वितरणगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगमकर-संक्रांति की समस्त पगही ग्रामवासियो को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंसालों बाद उखड़ी सड़क पर इंटरलांकिंग व नाली निर्माण कार्य होने पर जनता ने ली चैन की सांस0xe3790bd9

जमशेदपुर : उप विकास आयुक्त ने गुड़ाबांदा एवं डुमरिया प्रखंड में क्षेत्र भ्रमण कर विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण

Follow

Published on: 08-07-2025

प्रखंड मुख्यालय में बैठक कर योजनाओं में अपेक्षित प्रगति लाने के दिए निर्देश 

जमशेदपुर (झारखंड)। उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान द्वारा गुड़ाबांदा एवं डुमरिया प्रखंड में अबुआ आवास, पीएम जनमन, पीएम आवास ग्रामीण का निरीक्षण कर अपूर्ण योजनाओं को तय समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए । निरीक्षण उपरांत उप विकास आयुक्त ने प्रखंड कार्यालय में एक बैठक की जिसमें उन्होंने अबुआ आवास योजना, पीएम आवास ग्रामीण, आवास प्लस चेकर सर्वे कार्य एवं पीएम जनमन की समीक्षा की।

अबुआ आवास योजना के कार्य प्रगति की समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किस्त का भुगतान होने के पश्चात 60 या उससे अधिक दिनों से लम्बित प्लिंथ, लिंटर एवं पूर्ण आवास का जियो टैग जल्द पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया।

वैसे लाभुक जिन्होने पहली किस्त की राशि लेकर भी प्लिंथ तक नहीं बना सके हैं, उनके घरों को चिन्हित किया गया है। सभी पंचायत सचिव और ग्राम रोजगार सेवक को लंबित आवासो का 50-50 लाभुकों की जिम्मेदारी सौंपी गई और 7 दिन के अंदर प्लिंथ तक का निर्माण पूरा कराने का निदेश दिया गया।

उप विकास आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि तय समय में काम नहीं हुआ, तो संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई होगी। उन्होने कहा कि योजनाओं का पारदर्शी तरीके से क्रियान्वयन जरूरी है। मौके पर प्रमुख/ मुखिया / प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला समन्वयक आवास, जिला प्रशिक्षण समन्वयक, प्रखण्ड समन्वयक , उपस्थित थे

साथ ही धोलाबेड़ा पंचायत सचिव रोहित मुर्मू एवं कांटाशोल के पंचायत सचिव चंडी चरण धोल का परफॉरमेंस अत्यधिक धीमा पाये जाने के कारण अगले आदेश तक वेतन अवरुद्ध करने का निर्देश बीडीओ को दिया गया। साथ ही डुमरिया प्रखंड अंतर्गत बन रहे डुमरिया पीएचसी का स्थल निरिक्षण किया गया तथा कार्य प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel