Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

JAMSHEDPUR : निदेशक एनईपी ने एमजीएम अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

Follow

Published on: 09-09-2025

निदेशक एनईपी ने एमजीएम अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, अस्पताल में चिकित्सकों एवं पारा मेडिकल स्टाफ की ससमय उपस्थिति

मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सेवा, सुविधाओं का लिया जायजा, अस्पताल प्रबंधन को सुधारात्मक कदम उठाने के दिए निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। एमजीएम अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर करने हेतु उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन एवं अस्पताल प्रबंधन द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में निदेशक एनईपी श्री संतोष गर्ग ने एमजीएम अस्पताल का औचक निरीक्षण कर ओपीडी, चिकित्सकों एवं पारा मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति, परिसर की साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, एक्स रे विभाग, ऑर्थोपेडिक्स विभाग, एंबुलेंस संचालन, पार्किंग सुविधा आदि की जानकारी ली ।

निदेशक एनईपी ने अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. जुझार माझी को ओपीडी के ससमय संचालन एवं चिकित्सकों और पारामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित कराने तथा साप्ताहिक प्रतिवेदन उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करने की बात कही। इसके अलावे अस्पताल परिसर में नियमित साफ-सफाई, चिकित्सीय उपकरणों का समुचित उपयोग, स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए निर्देशित किया।

इस दौरान अस्पताल के अधीक्षक डॉ. मंधान तथा सीओ मानगो श्री ब्रजेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel