Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

JAMSHEDPUR : जिला उपायुक्त एवं एसएसपी ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

Follow

Published on: 23-09-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। दुर्गापूजा महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय ने शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पूजा पंडालों में सुरक्षा, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति, भीड़ प्रबंधन तथा आपदा नियंत्रण की तैयारियों का बारीकी से अवलोकन किया गया।

इस दौरान जिला के वरीय पदाधिकारियों ने कागलनगर, रंकिनी मंदिर, रानी कुदर, आम बगान, काशीडीह, टोयलाडुंगरी, गोलमुरी, एग्रिको मैदान, सिदगोड़ा, बारीडीह, सबुज कल्याण टेल्को, बर्मामाइंस, मानगो, जुगसलाई आदि क्षेत्र के पूजा पंडालों का निरीक्षण किया एवं पूजा समितियों तथा आयोजकों से संवाद स्थापित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि पंडालों में विद्युत तारों का सुरक्षित प्रबंधन, फायर फाइटिंग उपकरण, बालू एवं पानी की व्यवस्था जरूर रहे। भीड़ प्रबंधन हेतु पर्याप्त वालंटियर, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास द्वार पर स्पष्ट व्यवस्था रहे।

सीसीटीवी कैमरे, पब्लिक एड्रेस सिस्टम तथा प्राथमिक चिकित्सा किट की उपलब्धता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। पार्किंग स्थल चिन्हित कर लें ताकि यातायात व्यवस्था में बाधा न उत्पन्न हो । पंडालों में जलजमाव की स्थिति से निपटने के लिए पंपिंग मशीन एवं निकासी व्यवस्था पहले से दुरुस्त रखी जाए।

उपायुक्त ने कहा कि दुर्गापूजा सांस्कृतिक एवं सामाजिक समरसता का पर्व है, अतः प्रत्येक समिति प्रशासन का सहयोग करते हुए शांति, सौहार्द एवं सुरक्षित माहौल बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाए।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की तैनाती, गश्ती दल एवं यातायात नियंत्रण की जानकारी दी और आयोजकों से अपील किया कि वे विधि व्यवस्था संधारण में पुलिस प्रशासन को अपेक्षित सहयोग प्रदान करें।

निरीक्षण के दौरान सिटी एसपी श्री कुमार शिवाशीष, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री भगीरथ प्रसाद, उप नगर आयुक्त जेएनएसी श्री कृष्ण कुमार, डीटीओ श्री धनंजय, एसडीएम धालभूम श्री चंद्रजीत सिंह, ट्रैफिक डीएसपी श्री नीरज समेत जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी एवं संबंधित थाना प्रभारी भी उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel