Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

JAMSHEDPUR : जिला उपायुक्त एवं एसएसपी ने की जिला स्तरीय शांति समिति सदस्यों के साथ बैठक

Follow

Published on: 15-09-2025

जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने की जिला स्तरीय शांति समिति सदस्यों के साथ बैठक

दुर्गापूजा में विधि व्यवस्था संधारण में सहयोग की अपील, आवश्यक सुविधाओं को प्रशासन की ओर से ससमय उपलब्ध कराने को लेकर किया गया आश्वस्त

जमशेदपुर (झारखंड)। टाउन हॉल, सिदगोड़ा में जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय द्वारा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गापूजा के आयोजन को लेकर केन्द्रीय शांति समिति के साथ बैठक की गई। बैठक में विधि व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, भीड़ को व्यवस्थित करने, सुरक्षा संबंधी अन्य महत्वपूर्ण बिदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में रूरल एसपी श्री ऋषभ गर्ग, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री भगीरथ प्रसाद समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में केंद्रीय शांति समिति के सदस्यों ने विभिन्न पूजा समितियों से संबंधी अपनी बातें रखी जिसमें साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था, निर्बाध बिजली आपूर्ति, महिला आरक्षियों की प्रतिनियुक्ति, ट्रैफिक की सुचारु व्यवस्था, सड़क मरम्मतीकरण, ड्रॉप गेट, विसर्जन घाट पर आवश्यक व्यवस्था आदि शामिल थे। जिला प्रशासन की ओर से आश्वस्त किया गया कि थानावार आयोजित शांति समिति की बैठक के फीडबैक पर कार्य किया जा रहा है, ससमय व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया जाएगा।

उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा त्योहार में सभी आवश्यक सुविधाएं सुचारू रूप से संचालित हो इसकी लगातार समीक्षा की जा रही है, सुरक्षा व्यवस्था, विधि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के प्रति कार्य किए जा रहे हैं जिसमे आप सभी से सहयोग अपेक्षित है। उपायुक्त ने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए जिला प्रशासन सजगता से कार्य कर रही है। उन्होंने तय विसर्जन रूट का इस्तेमाल करने की बात कही।

स्थानीय थाना के साथ समन्वय बनाते हुए विसर्जन घाट जाएं। सभी पंडालों में जनरेटर की व्यवस्था और माइकिंग सिस्टम दुरुस्त रखें, पंडालों के बाहर पार्किंग स्थल पूर्व से ही चिन्हित हो। किसी के साथ भी किसी तरह का दुर्व्यवहार न हो। सीसीटीवी में रिकॉर्डिंग हो रहा है या नहीं इसे पहले से जांच लें।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा प्राथमिकता है, पंडालों में महिला वॉलिंटियर्स भी रखा जाए। सभी पंडाल समिति विद्युत विभाग और अग्निशमन विभाग से एनओसी जरूर लें, यह आम जनों की सुरक्षा के लिए अति आवश्यक है। सोशल मीडिया को लेकर उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्व सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से गलत तथ्यों को फारवर्ड या शेयर करते हैं, सभी लोगों को इसको लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।

किसी भी तरह के फेक न्यूज़ को फॉरवर्ड नहीं करें तथा थाना, सीओ, बीडीओ या प्रशासन के वरीय पदाधिकारी से बात कर उसके सत्यता की जांच कराएंय़ उन्होने समस्त जिलावसियों से सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार संपन्न कराने में जिला प्रशासन को अपेक्षित सहयोग प्रदान करने की अपील की।

बैठक में सभी पूजा समितियों से अपील किया गया कि विधि व्यवस्था संधारण के निमित्त पंडाल की क्षमता से अधिक लोग पंडाल के अंदर न हों, पंडालों में प्रवेश-निकास द्वारा अलग-अलग हो। सीसीटीवी पंडाल और मेला परिसर में लगाये जाएं तथा आयोजन समिति का एक सदस्य और एक कांस्टेबल द्वारा लगातार वीडियो की मॉनिटरिंग की जाए। समिति के द्वारा वॉलंटियर का लिस्ट थाना को उपलब्ध करवाया जाए और थाना प्रभारी द्वारा वॉलंटियर की ब्रीफिंग किया जाए। खोया पाया अनाउंस करने की व्यवस्था हो, पंडालों में फर्स्ट एड बॉक्स हमेशा उपलब्ध रखा जाए।

इस मौके पर एसओआर श्री राहुल आनंद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी जुल्फीकार अंसारी, एनडीसी डेविड बलिहार, अपर नगर आयुक्त जेएनएसी श्री कृष्ण कुमार, डीटीओ धनंजय, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्री चंद्रजीत सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव, सभी बीडीओ, सीओ, डीएसपी, थाना प्रभारी व अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel