Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

JAMSHEDPUR : जिला उपायुक्त ने की प्रेस वार्ता, निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन के संबंध में दी जानकारी

Follow

Published on: 29-09-2025

मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम

45-घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में आगामी उपचुनाव के दृष्टिगत किया गया निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने की प्रेस वार्ता, निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन के संबंध में दी जानकारी

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी द्वारा 45-घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्राप्त दावों एवं आपत्तियों के निराकरण के उपरांत अंतिम निर्वाचक सूची के प्रकाशन की जानकारी दी गई । मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह उपस्थित रहीं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार एकीकृत प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 02 सितंबर 2025 को किया गया था। दावे एवं आपत्तियाँ दर्ज करने की अवधि 02 से 17 सितंबर 2025 तक निर्धारित रही। दावों एवं आपत्तियों का निपटारा 25 सितंबर 2025 तक संपन्न हुआ। तथा आज 29 सितंबर 2025 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।

प्राप्त आँकड़ों के अनुसार-

फॉर्म-6 (नए मतदाता नामांकन) के कुल 5325 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 5171 स्वीकार किए गए।

फॉर्म-7 (नाम विलोपन) के 750 आवेदन आए, जिनमें से 715 स्वीकार हुए।

फॉर्म-8 (शुद्धिकरण/संशोधन) के 3677 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 3645 स्वीकृत किए गए।

अंतिम निर्वाचक नामावली के अनुसार जिले में कुल 2,55,823 मतदाता दर्ज किए गए हैं, जो प्रारंभिक सूची (02.09.2025) की तुलना में 4,456 अधिक हैं। इनमें पुरुष मतदाता – 1,24,899 (+1,585, 1.29% वृद्धि), महिला मतदाता – 1,30,921 (+2,871, 2.24% वृद्धि), तृतीय लिंग – 03 (कोई परिवर्तन नहीं) शामिल हैं।

निर्वाचक सूची से संबंधित आयु-वार एवं विशेष श्रेणियों के विस्तृत आंकड़े निम्नवत हैं-

विदेशी मतदाता (Overseas Electors) – 01
PwD (विकलांगजन) मतदाता – 2,735 (पहले से 87 अधिक, +3.29%)
सेवा मतदाता (Service Voters) – 368 (8 की वृद्धि, +2.22%)
18-19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाता – 16,178 (2,870 की वृद्धि, +21.57%)
85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाता – 629
लैंगिक अनुपात (Gender Ratio) – 1048 (पहले 1038 से सुधार, +0.96%)
EP Ratio – 63.84 (पहले 62.73 से सुधार, +1.77%)

आयु वर्गानुसार मतदाताओं की संख्या (45-घाटशिला विधानसभा क्षेत्र) :

18–19 वर्ष : 16,178
20–29 वर्ष : 61,378
30–39 वर्ष : 69,650
40–49 वर्ष : 45,732
50–59 वर्ष : 33,422
60–69 वर्ष : 20,158
70–79 वर्ष : 7,567
80–89 वर्ष : 1,545
90–99 वर्ष : 190
100+ वर्ष : 3

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि युवा वर्ग, विशेषकर 18–19 वर्ष के नए मतदाताओं की बढ़ी हुई संख्या लोकतंत्र के प्रति युवाओं की जागरूकता और सहभागिता को दर्शाती है। वहीं दिव्यांग मतदाताओं और सेवा मतदाताओं की सटीक पहचान एवं सूचीबद्धता चुनाव आयोग की प्रतिबद्धता को मजबूत करती है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने सभी मतदाताओं से अपील किया कि वे अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम, पता एवं विवरण की जांच अवश्य करें, और यदि किसी प्रकार की त्रुटि मिले तो समय पर सुधार हेतु आवेदन करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी योग्य मतदाता लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने हेतु आगामी चुनाव में मतदान अवश्य करें।

उन्होने कहा कि मतदाता सूची का यह अंतिम प्रकाशन निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करता है। जिला प्रशासन द्वारा चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशानुसार निर्वाचन प्रक्रिया की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel