Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

JAMSHEDPUR : जिला उपायुक्त जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं

Follow

Published on: 09-09-2025

प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित

जमशेदपुर (झारखंड)। समहारणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने जन शिकायत निवारण दिवस में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से आए नागरिकों की समस्याएं सुनी। इस दौरान व्यक्तिगत, सामाजिक एवं जनहित की समस्याओं को लोगों ने ऱखा तथा ज्ञापन भी सौंपे। उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इस दौरान नागरिकों ने भूमि विवाद, भूमि पर अवैध कब्जा एवं जान से मारने की धमकी, वृद्धा पेंशन भुगतान, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने, नाली निर्माण, बिल्डर से जुड़ी शिकायतें, अतिक्रमण की समस्या, विद्यालय फीस माफी एवं नामांकन, पीएमईजीपी ऋण में धोखाधड़ी से जुड़ी शिकायत, न्यायालय के आदेशों के अनुपालन, कॉलेज में नामांकन, फिल्म शूटिंग हेतु अनुमति, मंइयां सम्मान योजना से संबंधित आवेदन, बकाया बंदी पारिश्रमिक राशि का भुगतान, भूमि अधिग्रहण, घरेलू विवाद, चौकीदार की दूसरी सूची/रिक्त पदों पर भर्ती, दुकान आवंटन, आधार कार्ड में सुधार, छोटा गोविंदपुर क्षेत्र में जलापूर्ति की समस्या समेत विभिन्न मुद्दों से जुड़ी समस्याओं को रखा ।

उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से संज्ञान लेकर नियमानुसार कार्रवाई करें । उन्होने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का सीधा समाधान उपलब्ध कराना है। सभी विभागीय पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि प्राप्त आवेदनों का त्वरित और समयबद्ध निष्पादन हो, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel