Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

JAMSHEDPUR : जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन, उप विकास आयुक्त ने किया संबोधित, कहा… किसानों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी कार्यशाला

Follow

Published on: 02-08-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। आत्मा सभागार, संयुक्त कृषि भवन, खासमहल, परसुडीह में जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान शामिल हुए।

जिला कृषि पदाधिकारी ने खरीफ कार्यशाला के आयोजन को लेकर बताया कि विभाग से जुड़े पदाधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ-साथ किसानों को जिला में उपजाये जाने वाले विभिन्न फसल जैसे धान, दलहन, तिलहन, मोटे अनाज के आच्छादन एवं उत्पादन को कैसे बेहतर तकनीक से बढ़ाया जाय उसके बारे में कर्मशाला के माध्यम से बताया जाता है साथ सरकारी के कल्याकारी योजना की जानकारी दी जाती है।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि खरीफ कार्यशाला के आयोजन से किसानों को फसल के बीजोपचार, खेत का प्रबंधन एवं सरकार के कृषक उपयोगी योजनाओं के बारे में जानकारी मिलती है। उन्होंने खेती कार्य के पहले मिट्टी नमूना जाँच को बढ़ावा देने की बात कही ताकि शुरू से पता चले कि किस खेत के मिट्टी में किस पोषक पत्व की कमी है जिससे खेती के समय में उर्वरक का प्रयोग कर उसका उर्वरा शक्ति को बढ़ाया जाय।

उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को निदेश दिया कि अपने-अपने विभाग के योजनाओं की जानकारी किसानों को ससमय एवं सुलभतापूर्वक उपलब्ध करायें जिससे खेती कार्य की शुरूआत होते ही आवश्यकता अनुसार उसका लाभ ले सकें एवं किसानों की आय दुगुनी हो सके।

कार्यक्रम को जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, पशुपालन पदाधिकारी, मत्स्य पदाधिकारी, सहकारिता पदाधिकारी ने भी संबोधित किया एवं अपने विभाग के योजनाओं से किसानों को अवगत कराया ।

इस दौरान कृषि विभाग की योजना स्वायल हेल्थ कार्ड योजना में बेहतरीन कार्य करने के लिए जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा डुमरिया प्रखण्ड के प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक रसोराज महतो, मुसाबनी आंकाक्षी प्रखण्ड के प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक अनिता कुमारी, चाकुलिया प्रखण्ड के प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक दिलेश्वर महतो एवं घाटशिला प्रखण्ड के 3 कृषक मित्र को प्रशास्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

कार्यशाला में जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र के वैज्ञानिक, कृषि एवं आत्मा कार्यालय के पदाधिकारी, कर्मचारी, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, जनसेवक, प्रगतिशील कृषक एवं काफी संख्या में किसान भी उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel