Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

JAMSHEDPUR : जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) शासी परिषद की बैठक में शामिल हुए विधायक बहरागोड़ा, विधायक पोटका, उप विकास आयुक्त समेत मुखियागण

Follow

Published on: 06-10-2025

डीएमएफटी मद के बेहतर उपयोग पर हुई चर्चा

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) शासी परिषद की बैठक उपायुक्त सह अध्यक्ष श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में टाउन हॉल, सिदगोड़ा में आयोजित की गई। बैठक में विधायक बहरागोड़ा श्री समीर मोहंती, विधायक पोटका श्री संजीव सरदार, उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान, मुखियागण एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में डीएमएफटी मद से संचालित योजनाओं की प्रगति, भविष्य की प्राथमिकताएं एवं संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि डीएमएफटी निधि का उद्देश्य खनन प्रभावित क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास हेतु है, ऐसे में प्रत्येक योजना का लाभ लक्षित समुदाय तक पारदर्शी एवं त्वरित रूप से पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। उन्होने ग्राम सभा के माध्यम से प्राथमिकता आधारित योजनाओं के अनुशंसा पर बल दिया और पंचायत के जनप्रतिनिधियों से अपील किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में भी परस्पर सहयोग दें ताकि आपके क्षेत्र के विकास की दिशा में डीएमएफटी मद का समुचित उपयोग हो सके।

विधायक बहरागोड़ा श्री समीर मोहंती ने कहा कि डीएमएफटी की योजनाएं तभी सफल होंगी जब स्थानीय जरूरतों को प्राथमिकता में रखकर कार्य किया जाए। उन्होंने भवनहीन स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र, पेयजल से संबंधित योजनाओं पर विशेष बल देने की बात कही।

विधायक पोटका श्री संजीव सरदार ने कहा कि पंचायतों के जनप्रतिनिधि प्राथमिकता की योजनाओं को ग्राम सभा के माध्यम से भेजेंगे तो विकास कार्यों को गति मिलेगी। ग्राम सभा की जानकारी सभी ग्रामीणों तक पहुंचायें, उनके विचारों को सुनें और निर्णय लें कि अमुक योजना का क्रियान्वयन सबसे जरूरी है । डीएमएफटी मद के रूप में जिला में सीमित संसाधन हैं, इसमें जितना बेहतर हो सके इस दिशा में समेकित प्रयास करना है।

उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान ने योजनाओं की निगरानी व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने पर बल दिया। उन्होने बताया कि जिला में प्रत्यक्ष रूप से 196 एवं अप्रत्यक्ष रूप से 19 खनन प्रभावित पंचायतें हैं। वर्तमान में जिला में कुल 14169 योजनाएं ली गई हैं जिनमें 9675 योजनाओं को लागू किया गया है।

बैठक में मुखियागणों ने अपने-अपने पंचायतों की प्राथमिक आवश्यकताओं से संबंधित सुझाव दिए। उपायुक्त ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों से विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा की। बैठक में उप नगर आयुक्त जेएनएसी श्री कृष्ण कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री मनोज कुमार व अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel