Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

JAMSHEDPUR : जिला पर्यटन संवर्धन परिषद (DTPC) की बैठक सम्पन्न

Follow

Published on: 04-10-2025

जिले में पर्यटन विकास को गति देने हेतु कई प्रस्तावों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्धन परिषद (District Tourism Promotion Council – DTPC) की बैठक आयोजित की गई। विधायक बहरागोड़ा श्री समीर मोहंती, विधायक पोटका श्री संजीव सरदार एवं अन्य प्रतिनिधि, डीएफओ श्री सबा आलम अंसारी, डीडीसी श्री नागेंद्र पासवान, डीएसओ सह पर्यटन पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की समेत अन्य सम्बंधित समिति सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में जिले में पर्यटन विकास से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई। घाटशिला प्रखंड अंतर्गत धर्मबहाल क्लस्टर चेंगजोड़ा को हेरिटेज विलेज (Heritage Village) के रूप में श्रेणी-D में अधिसूचित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही प्रमुख पर्यटन स्थलों पर साइनेज बोर्ड स्थापित करने के विषय पर भी चर्चा हुई।

बैठक में माननीय विधायक पोटका श्री संजीव सरदार के पत्र के आलोक में हरीणा मंदिर एवं रंकीणी मंदिर को श्रेणी-C से श्रेणी-B में अधिसूचित करने पर भी विचार किया गया। माँ रंकीणी सिद्धपीठ मुख्य मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण हेतु प्लाइओवर स्तम्भ पर आदिवासी नक्काशी एवं पेंटिंग कार्य तथा अन्य प्रस्तावों पर चर्चा की गई।

इसी प्रकार बुरूडीह डैम एवं छोटा बांकी डैम तक पहुंच पथ निर्माण, पोटका प्रखंड अंतर्गत पहाड़ भांगा एवं कालेश्वर मंदिर के सौंदर्यीकरण, तथा अधिसूचित पर्यटक स्थलों बुरूडीह डैम, डिमना लेक एवं छोटा बांकी डैम में बोटिंग एवं अन्य वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के प्रस्तावों पर विमर्श किया गया। इसके अतिरिक्त पर्यटक स्थलों के कुशल प्रबंधन हेतु पर्यटन प्रबंधन समिति के गठन पर भी विचार किया गया। साथ ही अन्य नए पर्यटक स्थलों को भी अधिसूचित करने का निर्णय लिया गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel