Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

JAMSHEDPUR : पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी 231 पंचायतों मे वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान (1 जुलाई से 30 सितंबर तक) का सफल आयोजन

Follow

Published on: 26-09-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत जिले के अंतिम 19 पंचायतों में दिनांक 26 सितंबर 2025 को एक साथ विशेष बैंकिंग शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों के साथ जिले में चल रहा अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से सीधे जोड़ना तथा वित्तीय जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी कर इसे विशेष बनाया।

पंचायत स्तर पर आयोजित इन शिविरों के दौरान ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) और अटल पेंशन योजना (APY) की जानकारी दी गई और मौके पर ही नए पंजीकरण किए गए। Re-KYC, निष्क्रिय खातों का पुनः सक्रियण जैसे कार्य भी किए गए एवं ग्रामीणो को वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया।

वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान (1 जुलाई से 30 सितंबर तक) की उपलब्धियां निम्नवत है

– प्रधानमंत्री जनधन खाते : 17058
– प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना : 29024
– प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना : 49687
– अटल पेंशन योजना : 9779
– Re-KYC पूर्ण : 139190

अग्रणी जिला प्रबंधक श्री संजीव कुमार चौधरी ने कहा कि यह अभियान जिले के प्रत्येक वर्ग को बैंकिंग से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रहा है। भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक नागरिकों को वित्तीय सेवाओं से जोड़ा जाएगा। हमारा प्रयास रहेगा कि हर परिवार तक वित्तीय समावेशन की पहुंच सुनिश्चित हो।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel