Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

JAMSHEDPUR : अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता: साकची के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में मॉक ड्रिल का आयोजन

Follow

Published on: 19-07-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार जिला में अग्निशमन विभाग द्वारा विद्यालय परिसरों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में लगातार जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज साक्ची स्थित यूनाइडेट ऑयल, जेएमएस स्टोर, उर्मिला ऑटोमोबाइल्स, मॉडर्न ऑटो स्टोर तथा अन्य प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

इस अभ्यास के माध्यम से सभी प्रतिष्ठान के कर्मियों को आग लगने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, अग्निशमन उपकरणों के संचालन एवं सुरक्षित निकासी प्रक्रिया की जानकारी दी गई। मॉक ड्रिल के दौरान फायर अलार्म, अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग, तथा प्राथमिक बचाव के व्यावहारिक अभ्यास कराए गए।

यह पहल जन सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए सक्षम बनाने के उद्देश्य से की गई है। जिला प्रशासन द्वारा इस प्रकार के मॉक ड्रिल कार्यक्रमों का आयोजन आगे भी जारी रहेगा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel