प्रमुख समाचार
खबर #1 दिल्ली की हवा हुई जहरीली, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में AQI 773 तक पहुंचा; देखें अपने इलाके का हाल ✦
खबर #2 अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: इन परिणामों का बाकी दुनिया पर क्या असर पड़ेगा? ✦
खबर #3 Dhanteras Shopping Muhurat LIVE: धनतेरस पर सामान खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा? जानिए इस दिन क्या-क्या ख ✦
खबर #4 आदिवासी नेता निशा भगत ने की खुदकुशी, फेसबुक लाइव के बाद मचा हड़कंप ✦
खबर #5 पटियाला: कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन के चार डिब्बों में लगी आग, हर तरफ धुआं-धुआं, डरकर उतरे यात्री ✦
खबर #6 इजरायल में नेतन्याहू को बड़ा झटका, साथी ने छोड़ा हाथ, अरब पार्टियों ने आइजेनकोट को दिया समर्थन ✦
खबर #7 दिल्ली की हवा में रोज '30 सिगरेट' पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग, CJI ने पूछा- क्या कदम उठा रहे ✦
खबर #8 बेंगलुरु में शख्स ने पत्नी समेत ससुराल पक्ष के 7 लोगों की हत्या की, एक-एक करके सभी को मारता चला गया, जानें ✦
खबर #9 J-K में हटाए जाएंगे सारे मंत्री? बागी 15 विधायकों से मिले फारूक अब्दुल्ला, बोले- इनकी मांगें जायज, जल्द समाधान करेंगे ✦
खबर #10 BJP के लिए 'गले की हड्डी' बन गए UGC नियम; न रोलबैक का वादा, न जारी रखने का इरादा ✦
खबर #11 चुनाव में हार के बाद ट्रंप के लिए ईरान पर कोई कदम उठाना चुनौती, कूटनीतिक रास्ते बंद ✦
खबर #12 PoK में पाकिस्तानी सेना ने की बर्बरता, 18 की मौत: ड्रोन से प्रदर्शनकारियों पर बम बरसाए, लाशें तक नहीं उठाने ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Friday, 6 November 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
यूपी के किसानों के लिए बड़ा ऐलान: यूपी सरकार ने बढ़ाई आपदा राहत राशि, 10 लाख से ज्यादा किसानों को मिलेगा फायदा  •  ‘उम्मीद है कि आप मौसम का आनंद ले रहे होंगे…’, दिल्ली में वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट का तंज  •  UP में 4543 सब-इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पत्र, CM योगी बोले- अब सिफारिश और धौंस से नहीं मिलती नौकरी  •  दिवाली पर घर खरीदने का सपना होगा पूरा! लखनऊ में 29 लाख से मिल रहे फ्लैट, LDA ने निकाली ये खास स्कीम  •  BJP के लिए ‘गले की हड्डी’ बन गए UGC नियम; न रोलबैक का वादा, न जारी रखने का इरादा  •  यूपी पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट: आयोग की इस रिपोर्ट को इलेक्शन टालने की ढाल बना सकती है सरकार  •  Betul Crime News : बटाई से खेती और पुरानी रंजिश के कारण की थी हत्या, आरोपी को किया गिरफ्तार  •  ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप: जयपाल मालवीय ने जीता सिल्वर, LA28 के लिए भारत का पहला ओलंपिक कोटा हासिल  •  चक्रवात ‘मुरासु’ से आंध्र प्रदेश में 8 मौतें, ₹1,918 करोड़ से अधिक का नुकसान  •  एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026: भारत ने जापान को 4-1 से हराकर रिकॉर्ड छठा खिताब जीता
होम » झारखंड » खबर का पेज

JAMSHEDPUR : कृषि योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, बीज वितरण एक सप्ताह में पूरा करें : उपायुक्त

JAMSHEDPUR : कृषि योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, बीज वितरण एक सप्ताह में पूरा करें : उपायुक्त

खाद की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई, केसीसी स्वीकृति में तेजी और महिला समूहों की आय बढ़ाने पर विशेष जोर

जमशेदपुर, झारखंड। जिला उपायुक्त राजीव रंजन ने कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक में किसानों को समय पर योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने और विभागीय कार्यों में तेजी लाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने बीज वितरण की प्रक्रिया एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने, खाद की कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई करने और उर्वरक स्टॉक का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

विज्ञापन | Advertisement

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज और उर्वरक समय पर उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि बीज वितरण में किसी प्रकार की देरी न हो तथा वितरण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए।

उपायुक्त ने खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए नियमित निरीक्षण अभियान चलाने और सभी उर्वरक विक्रेताओं के स्टॉक का भौतिक सत्यापन करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनियमितता पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) स्वीकृति प्रक्रिया में तेजी लाने पर भी विशेष बल दिया गया। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र किसानों के लंबित आवेदनों का शीघ्र निपटारा कर उन्हें समय पर ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही कृषक मित्रों के साथ नियमित समन्वय स्थापित कर योजनाओं की प्रगति की निरंतर समीक्षा करने को कहा।

पशुपालन एवं मत्स्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने इनके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पशुधन विकास और मत्स्य पालन से जुड़े लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए।

महिला स्वयं सहायता समूहों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के उद्देश्य से उपायुक्त ने उन्हें लेयर फार्मिंग और बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों से महिलाओं की आय में वृद्धि होगी और ग्रामीण आजीविका को नई मजबूती मिलेगी।

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित निगरानी और जमीनी स्तर पर बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसानों और ग्रामीण परिवारों को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें