प्रमुख समाचार
खबर #1 ब्राज़ील में दक्षिणपंथी राजनीति को झटका, लूला चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति ✦
खबर #2 राहुल गांधी मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट से बरी: शाह के खिलाफ अपमानजनक बयान देने का आरोप था; उन पर ऐस... ✦
खबर #3 राहुल गांधी के काफिले की कई गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, कई लोग घायल ✦
खबर #4 CJI सूर्यकांत ने 97 साल के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस वेंकटचलैया को घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, जमकर हो रही तारीफ ✦
खबर #5 फ़्रांस में महंगाई के ख़िलाफ़ लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर, यूरोप के और देशों का क्या हाल ✦
खबर #6 अरुणाचल प्रदेश से लगते LAC से सटे तिब्बत के 628 गांवों में लोगों को बसा रहा चीन, रिपोर्ट में बड़ी चेतावनी ✦
खबर #7 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का ‘मुक़ाबला’ करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #8 महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे, याचिका पर SC का नोटिस, कहा- जरूरी होगा तो... ✦
खबर #9 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #10 VIDEO: मल्लिकार्जुन खरगे ने चिल्लाकर PM मोदी के पिता पर की विवादित टिप्पणी, शख्स के 'मोदी नहीं जाएगा' बोलने ✦
खबर #11 बेंजामिन नेतन्याहू को इजरायली चुनावों में गड़बड़ी का अंदेशा, ईरान पर लगाया आरोप, चेताया ✦
खबर #12 खुलते ही फिर हुआ रियाद एयरपोर्ट पर हमला, हूती विद्रोहियों ने किया मिसाइल और ड्रोन से अटैक ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » ब्रेकिंग न्यूज़ » खबर का पेज

JAMSHEDPUR : कदमा : एलाइड एरिया पूजा कमेटी के दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन, सिटी एसपी रहे मुख्य अतिथि

JAMSHEDPUR : कदमा : एलाइड एरिया पूजा कमेटी के दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन, सिटी एसपी रहे मुख्य अतिथि

दीप प्रज्वलित कर किया गया पंडाल का शुभारंभ, अतिथियों ने क्षेत्रवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं

जमशेदपुर, झारखंड। कदमा एंड एलाइड एरिया पूजा कमेटी के दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन धूमधाम और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। माँ दुर्गा के आशीर्वाद और श्रद्धालुओं के अपार स्नेह के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कमेटी के सदस्य एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए। पूरे आयोजन में भक्तिमय और उत्सवी माहौल देखने को मिला।

विज्ञापन | Advertisement

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर के सिटी एसपी श्री ललित मीना उपस्थित रहे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में हेडक्वार्टर-2 के डीएसपी श्री मनोज कुमार तथा थाना प्रभारी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी श्री सूरज भदानी ने शिरकत की। सभी अतिथियों का कमेटी की ओर से स्वागत किया गया।इसके बाद सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर पूजा पंडाल का विधिवत शुभारंभ किया।

अतिथियों ने क्षेत्रवासियों को दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए पर्व को प्रेम, शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाने का संदेश दिया।इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने सभी अतिथियों, क्षेत्रवासियों और पूजा कमेटी के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने अनुज चौधरी, बुद्धदेव गिरी सहित कमेटी के सभी सदस्यों के सहयोग और योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि आपसी एकता, प्रेम और सामाजिक सद्भाव का भी प्रतीक है।अंत में कमेटी की ओर से सभी श्रद्धालुओं से अपील की गई कि वे इस पावन पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे और उल्लास के साथ मनाएं तथा क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करें।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें