Latest News
Глобальная статистика азартных игр по всему миру и факты в 2026 годуTestTestशादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहरामगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगगाजीपुर के गहमर थानाध्यक्ष और सैदपुर कोतवाल निलंबित तेहरे हत्याकांड के बाद दो सिपाही भी निलंबित, गहमर कोतवाल लाइन हाजिरगाजीपुर गहमर: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, तीन युवकों की मौत का आरोप, एक का शव बरामदमाँ शिक्षा समिति(NGO)एक सामाजिक संस्था व माँ इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन शुल्क में 10% छूटयूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्वर्ण पदक विजेता छात्र को किया सम्मानित,विद्यालय में लगाया वॉटर कूलर एवं वाटर फिल्टरसादात : मंडल स्तर पर माहपुर के बच्चों ने रोशन किया नाम, वाराणसी विजेता व गाजीपुर उपविजेता, मानव पिरामिड देख लोग स्तब्ध

जमशेदपुर : मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य हर हाल में पूर्ण होकर रहेगा : आनन्द बिहारी दुबे

Follow

Published on: 25-04-2025

 

जमशेदपुर (झारखंड)। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय के द्वारा मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य को बाधित कियेे जाने पर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल के द्वारा उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर श्री आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व विकास कार्य को तेज़ी से कराये जाने एवं आमजनों के असुविधा का निराकरणा करें परन्तु जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय इसके विपरित कार्य कर रहे हैं।

मानगो फ्लाईओवर का निर्माण न केवल मानगो की जनता बल्कि जमशेदपुर की बड़ी आबादी को यातायात सुव्यवस्थित करने में मददगार साबित होगी ऐसे में श्री सरयू राय अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदता के कारण मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य को बाधित कर जमशेदपुर की यातायात व्यवस्था को और भी लचर करने की दिशा में कार्य कर रहें है।

आम जनता को यह मालूम है कि मानगो र्फ्लाओवर निर्माण कार्य पूर्व विधायक सह मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी के द्वारा धरातल पर उतारा गया है। जिसका शिलान्यास राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी के द्वारा किया गया था। ऐसे में जनहित एवं जनउपयोगी कार्य को बाधित किया जाना एक दुर्भाग्यपूर्ण कुकृत्य है।

श्री सरयू राय मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य का आरंभ से ही विरोध करते रहे हैं उन्होंने फ्लाईओवर कार्य को लेकर पहले तो जनता को दिग्भ्रमित करते हुए कहा था कि टाटा स्टील कभी उक्त कार्य के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं प्रदान करेगी, जब टाटा स्टील ने अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया तो उनके द्वारा मानगो फ्लाईओवर कार्य को रोकने के लिए एन॰जी॰टी॰ एवं पर्यावरण विभाग को पत्रचार कर कार्य को बाधित करने का प्रयास किया था।

इसके बवजूद जब मानगो फ्लाईओवर का निर्माण कार्य आरंभ हो गया तो अब वे मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य को रोकने की षड़यंत्र रच रहे हैं। ऐसे अति महत्वपूर्ण एवं जन-उपयोगी विकास कार्य का विरोध करने वाले विधायक श्री सरयू राय का जमशेदपुर की जनता पुरजोर विरोध करेगी।

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री आन्नद बिहारी दुबे ने उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम से यह मांग करते हुए कहा है कि सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले श्री सरयू राय पर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मुकदमा दायर किया जाए एवं यह सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में भी मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य बाधित किये जाने की पुर्नावृति न हो अन्यथा अगर जिला प्रशासन ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं करती है तो जिला कांग्रेस कमिटी सड़क पर उतर कर मुंहतोड़ जवाब देगी। जिसकी सारी जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी।

उक्त प्रदर्शन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव राकेश कुमार तिवारी, सामंता कुमार, जिला उपाध्यक्ष अवधेश सिंह, मनोज झा, रेयाज खान, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, संजय तिवारी, सुखदेव सिंह मल्ली, अमर कुमार मिश्रा, धर्मा राव, राजेश चौधरी, शिबु सिंह, परविंदर सिंह सोहल, रंजीत सिंह, जे. पी. साहू, कौशल प्रधान, सुरज मुण्डा, लखिंदर करुवा, इरशाद हैदर, जफर अहमद, अजय शर्मा, हरिहर प्रसाद, सन्नी सिंह, सचिन कुमार सिंह, प्रवीण साहू, अगस्टीन विल्सन, मुकेश गुप्ता, कान्तू यादव, बेलाल गुफरानी, कुमार गौरव सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel