Latest News
गोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचारएक परिवार के लिए खुशी, दूसरे के लिए पीड़ा: सुनाली वापस, चचेरी बहन स्वीटी अभी भी बांग्लादेश में फंसी है | भारत समाचारफ़ाइल पिंग-पोंग ने जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा परीक्षा पर उमर-एलजी विवाद को ट्रिगर किया | भारत समाचारआईवीएफ 10 में से 9 जोड़ों को विनाशकारी कर्ज में धकेल देता है; अध्ययन में पीएम-जेएवाई कवर 81,332 रुपये प्रति चक्र की सिफारिश की गई है | भारत समाचारक्यों दोबारा इस्तेमाल किए गए तेल में तला हुआ खाना आपको कैंसर के खतरे में डाल सकता है?निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने ‘बाबरी मस्जिद’ की आधारशिला रखी।‘पागल’: ईयू द्वारा एक्स पर लगाए गए 140 मिलियन डॉलर के जुर्माने पर एलन मस्क की क्या प्रतिक्रिया थी और प्लेटफॉर्म पर जुर्माना क्यों लगाया गयाइंडिगो की अव्यवस्था के कारण सरकार को सुरक्षा नियम वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा।लॉस एंजिल्स लेकर्स बनाम बोस्टन सेल्टिक्स नियमित सीज़न गेम: पूरी चोट रिपोर्ट, कौन बाहर है, और अधिक (5 दिसंबर, 2025)कश्मीरी केसर से लेकर असम चाय तक: पीएम मोदी ने व्लादिमीर पुतिन को क्या-क्या उपहार दिया – तस्वीरें देखें‘जरूर जाऊंगा’: शशि थरूर ने पुतिन के रात्रिभोज के निमंत्रण की पुष्टि की; राहुल, खड़गे ने झिड़की दी. भारत समाचार

JAMSHEDPUR : एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर के नए अस्पताल परिसर के सुचारू संचालन को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Follow

Published on: 26-07-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल के नए परिसर के सुचारू संचालन एवं मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया।

बैठक में निदेशक एनईपी, सिविल सर्जन, अस्पताल अधीक्षक एवं उपाधीक्षक, डीटीओ, डीपीओ, सीओ मानगो, भवन निर्माण निगम के अभियंता समेत विभिन्न तकनीकी विभागों के पदाधिकारी, आउटसोर्स एजेंसियों के प्रतिनिधि समेत अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने नए अस्पताल परिसर में शिफ्टिंग प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि आगामी 15 दिनों के भीतर एक्स-रे मशीन की स्थापना, पीएसए ऑक्सीजन प्लांट तथा एलएमओ यूनिट शिफ्टिंग का सफलतापूर्वक शिफ्टिंग और डायलिसिस सेंटर की शुरुआत सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पताल में उपलब्ध मेडिकल संसाधनों का अधिकतम उपयोग हो तथा किसी प्रकार की तकनीकी या मानव संसाधन से जुड़ी बाधाएं मरीजों की सेवा में व्यवधान न बनें।

बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि 24 घंटे के भीतर पोस्टमार्टम रिपोर्ट निर्गत की जाए, और जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्रों के निर्गमन में अनावश्यक विलंब की कोई शिकायत प्राप्त न हो, इसे सुनिश्चित किया जाए।

अस्पताल परिसर की नियमित एवं उचित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। वहीं, अस्पताल के सामने पार्किंग क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई हेतु सीओ, मानगो को निर्देशित किया गया।

बैठक में आउटसोर्स कर्मियों के लिए अनिवार्य रूप से आई-कार्ड पहनना, निर्धारित ड्रेस कोड में रहना तथा अनुशासन का पालन करना अनिवार्य किया गया है।

अस्पताल स्टाफ की उपस्थिति बायोमीट्रिक सिस्टम से दर्ज करने पर बल दिया गया। बैठक के दौरान अस्पताल में मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, औषधि आपूर्ति, आपातकालीन सेवाओं की तत्परता, चिकित्सकों की उपस्थिति तथा बिस्तर की उपलब्धता की भी गहन समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार अस्पताल में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देना प्रशासन की प्राथमिकता है, इसके लिए सभी स्तर पर समन्वय और निगरानी आवश्यक है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel