Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

JAMSHEDPUR : अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता हेतु केन्द्रीय विद्यालय परसुडीह एवं विभिन्न पेट्रोल पंप परिसरों में मॉक ड्रिल का आयोजन

Follow

Published on: 17-07-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। जिले में अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से केन्द्रीय विद्यालय, परसुडीह में अग्निशमन विभाग द्वारा मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान छात्रों एवं विद्यालय के शिक्षकों को आग लगने की स्थिति में किए जाने वाले त्वरित उपायों, अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग तथा सुरक्षित निकासी की विधियों की जानकारी दी गई।

मॉक ड्रिल का उद्देश्य छात्रों व विद्यालय कर्मियों को आपातकालीन परिस्थितियों के लिए तैयार करना एवं उनमें सतर्कता की भावना विकसित करना था।

इसी क्रम में अग्नि सुरक्षा टीम द्वारा भारत पेट्रोलियम, सिदगोड़ा, भारत पेट्रोलियम, टेल्को, सूरज ऑटोमोबाइल, टेल्को, इंडियन ऑयल, गोलमुरी तथा ऑटो सर्विस (हिंदुस्तान पेट्रोलियम), गोलमुरी में भी मॉक ड्रिल एवं अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।इन प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में सतर्कता बरतने, आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के प्रयोग एवं त्वरित कार्रवाई के तौर-तरीकों की व्यावहारिक जानकारी दी गई।

जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आम नागरिक, स्कूल, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान एवं औद्योगिक इकाइयां अग्नि सुरक्षा मानकों का अनुपालन करें तथा किसी भी आपदा की परिस्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक स्तर पर तैयार रहें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel