Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

JAMSHEDPUR : जन शिकायत निवारण दिवस: उपायुक्त ने नागिरकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी

Follow

Published on: 11-07-2025

प्राप्त आवेदनो पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु पदाधिकारियों को किया निर्देशित, कई आवेदनों का मौके पर निष्पादन

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने जन शिकायत निवारण दिवस में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनी जो संवादात्मक और समाधान-केन्द्रित रहा।

इस दौरान नागरिकों ने व्यक्तिगत तथा सामाजिक मुद्दों को उपायुक्त के संज्ञान में लाया जिनमें सड़क अतिक्रमण, घरेलू हिंसा एवं घरेलू विवाद, जमीन विवाद, अतिक्रमण के विरूद्ध कार्रवाई, नाली निर्माण, इंटर में नामांकन संबंधी दिक्कतें, भारी बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क को हुए नुकसान, पुलिल और सड़क बनाने की मांग, चौकीदार भर्ती परीक्षा में प्राप्त अंक के जांच की मांग, लंबित म्यूटेशन की शिकायत, जमीन का लगान, पेंशन, स्पोर्टस कोटा से चौकीदार में सीधी भर्ती की मांग, फीस माफी, पति को वृद्धा आश्रम में रखने के संबंध में, राशन कार्ड, राशन कार्ड में सुधार, आयुष्मान कार्ड समेत सामाजिक व सामूहिक विषयों से संबंधित ज्ञापन सौंपे।

उपायुक्त ने प्रत्येक नागरिक को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लोगों की बात सुनना केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि प्रशासन की जवाबदेही है। हर जायज़ शिकायत का समाधान हमारी प्राथमिकता है।

जनसुनवाई में विभिन्न प्रखंडों से आए दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक एवं महिलाओं ने भी अपनी समस्याएं साझा कीं, जिन्हें ऑन-स्पॉट निस्तारण के लिए संबंधित कार्यालयों को अग्रसारित किया गया।

उपायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि लंबित मामलों की निगरानी नियमित रूप से की जाएगी, और बार-बार शिकायत मिलने की स्थिति में विभागीय उत्तरदायित्व तय किया जाएगा, उन्होने सभी प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिए।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel