प्रमुख समाचार
खबर #1 Chhath Puja 2026: आज दिया जाएगा सूर्य देव का संध्‍या अर्घ्‍य, शुभ मुहूर्त सहित पढ़ लें पूजा की सही विधि ✦
खबर #2 महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन नहीं हो सकता, शीतकालीन सत्र से पहले सरकार-विपक्ष ✦
खबर #3 चीन का इलेक्ट्रिक विमान: टर्बाइन फ्यूल की जरूरत नहीं, बैठ सकते हैं 19 यात्री; जानिए कितनी है रफ्तार ✦
खबर #4 बिहार में 10 हजार घाटों पर छठ पूजा: लाखों लोगों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया; पटना में घाट सजाने गए 3 युवक... ✦
खबर #5 उत्तर प्रदेश में 25 लाख युवाओं को मिलेगा टैबलेट, आज से योगी सरकार शुरू करेगी महाअभियान ✦
खबर #6 पहले विदेशी नजरिए से तय होते हमारे उत्सव, PM मोदी का कांग्रेस पर तंज ✦
खबर #7 छठ पूजा पर सुबह जल्दी चलेगी दिल्ली मेट्रो, डीएमआरसी ने बताया नया समय ✦
खबर #8 राहुल गांधी के सामने इटली के नेता ने लगाए 'वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे', कहा- 'भारत में लोकतंत्र पर हो रहा ✦
खबर #9 PM मोदी ने मेट्रो में डीके शिवकुमार के लिए खरीदा था टिकट, कर्नाटक के सीएम ने खुद सुनाया पूरा किस्सा ✦
खबर #10 राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर IED, पीछे पाकिस्तान की ISI! ट्रेन उड़ाने की साजिश में 2 गिरफ्तार ✦
खबर #11 PAK फौज का बागी कैप्टन रहमान गुल, अब बना BLA का नया कमांडर इन चीफ! ✦
खबर #12 ईरान बार-बार बनाता है बहरीन को निशाना, ये छोटा देश अमेरिका के लिए क्यों है अहम ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Sunday, 15 November 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
आगामी चुनाव से पहले अभिजीत दीपके ने पसारे पैर, CJP ने यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में बनाई समितियां  •  दलित महासम्मेलन से पहले घमासान, आगरा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के लगाए विवादित होर्डिंग  •  यूपी: डिजिटल कौशल मार्गदर्शिका से शिक्षकों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण, दी जाएगी चरणबद्ध जानकारी  •  भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तराखण्ड के उत्पादों की धूम  •  ‘पलट दिया अखिलेश’, ओवैसी ने साधा निशाना, चंद्रशेखर की तारीफ में पढ़े कसीदे  •  दूसरी शादी की खबर मिलते ही ससुराल पहुंच गए लड़की वाले, फिर चले लाठी-डंडे  •  आगरा से अखिलेश का चुनावी शंखनाद, दलित वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश  •  US के मियामी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, रनवे पर आपस में भिड़े दो विमान  •  Sirmour News: मिश्रा एकादश, पातलियों, धारटीधार, भूपपुर, पांवटा वारियर्स और आरआर स्पोर्ट्स ने जीते मैच  •  दुर्ग में महिला ने सीलबट्टे से हमला कर भाई को उतारा मौत के घाट, चंद घंटों में खुला हत्या का राज
होम » ब्रेकिंग न्यूज़ » खबर का पेज

JAMSHEDPUR : पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रंगदारी की साजिश रच रहे चार आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल-रिवॉल्वर और 25 जिंदा कारतूस बरामद

JAMSHEDPUR : पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रंगदारी की साजिश रच रहे चार आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल-रिवॉल्वर और 25 जिंदा कारतूस बरामद

जुगसलाई रेलवे ब्रिज के समीप पुलिस ने की छापेमारी, हत्या, डकैती और गोलीबारी की घटनाओं को अंजाम देने की बना रहे थे योजना

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जमशेदपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रंगदारी वसूलने की कथित योजना बना रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल, एक रिवॉल्वर (सिक्सर), 25 जिंदा कारतूस और दो खोखा बरामद किए हैं। यह कार्रवाई जुगसलाई थाना क्षेत्र के रेलवे ब्रिज के समीप की गई।

विज्ञापन | Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब को इस संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। इसके बाद टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जुगसलाई थाना अंतर्गत रेलवे ब्रिज के समीप छापेमारी की और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

व्यवसायियों में भय फैलाकर रंगदारी वसूलने की थी योजना

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी हत्या, डकैती और गोलीबारी जैसी गंभीर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर व्यवसायी वर्ग के लोगों में भय का माहौल पैदा करने तथा उनसे रंगदारी वसूलने की योजना बना रहे थे। समय रहते पुलिस की कार्रवाई से उनकी कथित योजना का खुलासा हुआ।

हथियार और कारतूस बरामद

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल, एक रिवॉल्वर (सिक्सर), 25 जिंदा कारतूस और दो खोखा बरामद किए। हथियारों और कारतूसों की बरामदगी के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की।

एक आरोपी का आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार आरोपियों में राजेश कुमार साव का पूर्व से आपराधिक इतिहास होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस मामले से संबंधित अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। सभी चारों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें