Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

JAMSHEDPUR : तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कर लौटीं छात्राओं ने साझा किए प्रेरणादायी अनुभव

Follow

Published on: 14-08-2025

तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कर लौटीं छात्राओं ने साझा किए प्रेरणादायी अनुभव, माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड एवं उपायुक्त के प्रति जताया आभार

जमशेदपुर (झारखंड)। माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड की प्रेरणा से शुरू की गई शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों की 28 छात्राओं का दल तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पूर्ण कर सकुशल जिले में लौट आया। समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने अपनी अविस्मरणीय यात्रा के अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस भ्रमण ने उनके ज्ञान, दृष्टिकोण और प्रेरणा को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाया। छात्राओं ने माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड श्री हेमंत सोरेन एवं उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी का विशेष आभार व्यक्त किया ।

छात्राओं के भ्रमण का पहला दिन विज्ञान और प्रौद्योगिकी को समर्पित रहा, जिसमें छात्राओं ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC SHAR), श्रीहरिकोटा का अवलोकन किया।

साथ ही आर.एम.के ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस का भी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अंतरिक्ष अनुसंधान और तकनीकी नवाचार के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त की।

दूसरे दिन दल ने देश की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों से परिचय प्राप्त किया। स्टेट म्यूजियम और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा संरक्षित महाबलीपुरम के महत्त्वपूर्ण स्थलों महाबलीपुरम किला, म्यूजियम, मंदिर एवं टाइगर केव आदि का अवलोकन किया। साथ ही चेन्नई स्थित मॉडल स्कूल, कोवालम का भ्रमण किया, जहां शिक्षण पद्धतियों एवं संसाधनों को देखा।

भ्रमण के तीसरे दिन छात्राओं ने एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम का भ्रमण कर खेल जगत की झलक देखी और रेलवे म्यूजियम में भारत के रेल इतिहास और विकास यात्रा को करीब से समझा।

साइंस ओलंपियाड के माध्यम से चयनित इन छात्राओं के लिए यह यात्रा एक अनूठा अनुभव साबित हुई, जिसमें विज्ञान, संस्कृति और शिक्षा का समन्वय देखने को मिला। छात्राओं ने कहा कि इस यात्रा ने उनके भीतर नए सपनों और लक्ष्यों को जन्म दिया है।

छात्राओं ने एक सुर में कहा कि किया “हम अब खुद को बड़े मंच पर देखने का सपना देख रही हैं। इस यात्रा ने हमें यह विश्वास दिलाया कि कठिन मेहनत और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।

उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों को कक्षा की सीमाओं से बाहर निकलकर वास्तविक दुनिया को समझने का अवसर मिलता है, जिससे उनकी सोच का दायरा और दृष्टिकोण व्यापक होता है।

ऐसे अवसर न केवल सीखने की ललक को प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, जिज्ञासा और लक्ष्य प्राप्ति के लिए आवश्यक दृढ़ संकल्प भी पैदा करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस अनुभव से प्रेरित होकर ये छात्राएं आने वाले समय में विज्ञान, तकनीक, शोध, खेल या किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले, राज्य और देश का नाम रोशन करेंगी।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel