प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 कहां हैं नेहा बोरा? AISA का दिल्ली पुलिस से सवाल, अपहरण कर अज्ञात स्थान पर ले जाने का दावा ✦
खबर #3 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #4 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #5 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #6 पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, फेफड़े में इंफेक्शन के चलते अपोलो में भर्ती ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #9 Starlink से टक्कर पर रिलायंस का बड़ा जवाब, कहा- हमें कभी मुकाबले का डर नहीं रहा, सभी कंपनियों का स्वागत है ✦
खबर #10 दिल्ली के कनॉट प्लेस में आज होने वाले प्रदर्शन पर नहीं लगाएंगे रोक, सुप्रीम कोर्ट ने आदेश देने से इनकार किय ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

JAMSHEDPUR : शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में जिला उपायुक्त ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश

जमशेदपुर, झारखंड। जिला उपायुक्त राजीव रंजन ने अधिकारियों के साथ शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित कर विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई।

उपायुक्त ने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही विद्यार्थियों के आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र की उपलब्धता, छात्रवृत्ति योजना की प्रगति और पात्र विद्यार्थियों को समय पर लाभ दिलाने की स्थिति की समीक्षा की।

बैठक में शिक्षकों के CPD (Continuous Professional Development) प्रशिक्षण, विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं की स्थिति तथा पोषण वाटिका के संचालन की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कमियों को चिन्हित कर समयबद्ध तरीके से दूर करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा बोर्ड परीक्षा के परिणाम में सुधार के लिए विद्यालय स्तर पर संचालित कार्यों एवं अभियानों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति पर नियमित निगरानी रखने, कमजोर विद्यार्थियों के लिए आवश्यक शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराने तथा बेहतर परिणाम के लिए प्रभावी कार्ययोजना के साथ काम करने का निर्देश दिया।

बैठक में शिक्षा विभाग के संबंधित पदाधिकारी एवं अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram