जमशेदपुर (झारखंड)। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा द्धारा साकची एमजीएम अस्पताल के पास भामाशाह चौक पर महापर्व छठ के शुभ अवसर पर चार दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु बुधवार को साकची जिला कार्यालय में एक बैठक संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए संस्था के जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने बताया कि 24 अक्टूबर शुक्रवार को भामाशाह चौक में निःशुल्क लौकी का वितरण किया जाएगा। 25 अक्टूबर शनिवार को 201 सूप का वितरण होगा।
26 अक्टूबर रविवार की संध्या मानगो स्वर्ण रेखा नदी घाट में शिविर का उद्घाटन कर पूजन सामग्री अगरबत्ती, सिंदूर, रुई, आम का दातुन, कपूर, धी का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। 27 अक्टूबर सोमवार को सुबह गाय का दूध, छठ व्रत धारी के लिए चाय बिस्कुट एवं जल का निःशुल्क व्यवस्था किया जाएगा।
साथी जिला के जितने भी छठ घाट हैं सभी को साफ सफाई करने का जिम्मा क्षेत्रीय कमेटी को आदेश दिया जिन जिन क्षेत्रों में छठ व्रत धारी को किसी भी प्रकार का जरूरत हो छठ करने में असमर्थ हो ऐसे लोगों को आर्थिक मदद करने पर भी चर्चा की गयी। आज की बैठक का संचालन वरीय उपाध्यक्ष शिवलोचन शाह ने किया।
बैठक को सफल बनाने में मुख्य रूप से वरीय उपाध्यक्ष रंजीत कुमार साव, महासचिव पप्पू साहू, बागबेड़ा थाना क्षेत्रीय अध्यक्ष संतोष गुप्ता, सत्यदेव प्रसाद, जिला सचिव अशोक साहू, महिला मानगो अध्यक्ष कंचन देवी पिंटू साव, मंटू साव, सागर साव, आयुष गुप्ता, शुभम गुप्ता आदि मौजूद थे।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन युवा उपाध्यक्ष गौतम साहू ने किया।