प्रमुख समाचार
खबर #1 दिल्ली की हवा हुई जहरीली, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में AQI 773 तक पहुंचा; देखें अपने इलाके का हाल ✦
खबर #2 अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: इन परिणामों का बाकी दुनिया पर क्या असर पड़ेगा? ✦
खबर #3 Dhanteras Shopping Muhurat LIVE: धनतेरस पर सामान खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा? जानिए इस दिन क्या-क्या ख ✦
खबर #4 आदिवासी नेता निशा भगत ने की खुदकुशी, फेसबुक लाइव के बाद मचा हड़कंप ✦
खबर #5 पटियाला: कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन के चार डिब्बों में लगी आग, हर तरफ धुआं-धुआं, डरकर उतरे यात्री ✦
खबर #6 इजरायल में नेतन्याहू को बड़ा झटका, साथी ने छोड़ा हाथ, अरब पार्टियों ने आइजेनकोट को दिया समर्थन ✦
खबर #7 दिल्ली की हवा में रोज '30 सिगरेट' पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग, CJI ने पूछा- क्या कदम उठा रहे ✦
खबर #8 बेंगलुरु में शख्स ने पत्नी समेत ससुराल पक्ष के 7 लोगों की हत्या की, एक-एक करके सभी को मारता चला गया, जानें ✦
खबर #9 J-K में हटाए जाएंगे सारे मंत्री? बागी 15 विधायकों से मिले फारूक अब्दुल्ला, बोले- इनकी मांगें जायज, जल्द समाधान करेंगे ✦
खबर #10 BJP के लिए 'गले की हड्डी' बन गए UGC नियम; न रोलबैक का वादा, न जारी रखने का इरादा ✦
खबर #11 चुनाव में हार के बाद ट्रंप के लिए ईरान पर कोई कदम उठाना चुनौती, कूटनीतिक रास्ते बंद ✦
खबर #12 PoK में पाकिस्तानी सेना ने की बर्बरता, 18 की मौत: ड्रोन से प्रदर्शनकारियों पर बम बरसाए, लाशें तक नहीं उठाने ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Friday, 6 November 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
यूपी के किसानों के लिए बड़ा ऐलान: यूपी सरकार ने बढ़ाई आपदा राहत राशि, 10 लाख से ज्यादा किसानों को मिलेगा फायदा  •  ‘उम्मीद है कि आप मौसम का आनंद ले रहे होंगे…’, दिल्ली में वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट का तंज  •  UP में 4543 सब-इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पत्र, CM योगी बोले- अब सिफारिश और धौंस से नहीं मिलती नौकरी  •  दिवाली पर घर खरीदने का सपना होगा पूरा! लखनऊ में 29 लाख से मिल रहे फ्लैट, LDA ने निकाली ये खास स्कीम  •  BJP के लिए ‘गले की हड्डी’ बन गए UGC नियम; न रोलबैक का वादा, न जारी रखने का इरादा  •  यूपी पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट: आयोग की इस रिपोर्ट को इलेक्शन टालने की ढाल बना सकती है सरकार  •  Betul Crime News : बटाई से खेती और पुरानी रंजिश के कारण की थी हत्या, आरोपी को किया गिरफ्तार  •  ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप: जयपाल मालवीय ने जीता सिल्वर, LA28 के लिए भारत का पहला ओलंपिक कोटा हासिल  •  चक्रवात ‘मुरासु’ से आंध्र प्रदेश में 8 मौतें, ₹1,918 करोड़ से अधिक का नुकसान  •  एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026: भारत ने जापान को 4-1 से हराकर रिकॉर्ड छठा खिताब जीता
होम » झारखंड » खबर का पेज

JAMSHEDPUR : विस्थापितों के हक की लड़ाई तेज, विधायक सविता महतो ने जिला उपायुक्त को सौंपा 19 सूत्री मांगपत्र

JAMSHEDPUR : विस्थापितों के हक की लड़ाई तेज, विधायक सविता महतो ने जिला उपायुक्त को सौंपा 19 सूत्री मांगपत्र

जमशेदपुर, झारखंड। ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने सुवर्णरेखा परियोजना से प्रभावित विस्थापित परिवारों के अधिकारों की रक्षा और उनके सम्मानजनक पुनर्वास को सुनिश्चित करने की मांग को लेकर जिला उपायुक्त राजीव रंजन के साथ समीक्षा बैठक में कई अहम मुद्दे उठाए। यह बैठक सुवर्णरेखा परियोजना, आदित्यपुर स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित हुई, जहां विधायक ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग के समक्ष 19 सूत्री मांगपत्र सौंपते हुए लंबित समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की।

विधायक ने कहा कि परियोजना से प्रभावित 84 मौजा के 116 गांवों का पूर्ण पुनर्वास सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने लंबित विकास पुस्तिका एवं पुनर्वास अनुदान का शीघ्र निष्पादन, परियोजना प्रभावित युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराने तथा इंडो डेनिश टूल रूम से प्रशिक्षित लगभग 400 युवाओं को स्थानीय उद्योगों में नियुक्ति दिलाने की मांग की।

विज्ञापन | Advertisement

बैठक में सभी 22 पुनर्वास स्थलों का समुचित विकास, वास्तविक विस्थापित परिवारों को भू-खंड आवंटित करने, अवैध कब्जा हटाने तथा पूर्ण पुनर्वास होने तक जलाशय का जलस्तर आरएल-180 मीटर से नीचे रखने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।

इसके अलावा चांडिल डैम क्षेत्र में पर्यटन विकास एवं स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने, विस्थापित परिवारों को आय, जाति एवं आवासीय प्रमाणपत्र शीघ्र जारी करने, पुनर्वास कार्यालय पर प्रशासक का पूर्ण नियंत्रण सुनिश्चित करने तथा परियोजना के तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों का प्रत्येक पांच वर्ष में स्थानांतरण करने की भी मांग रखी गई।

विधायक सविता महतो ने कहा कि विस्थापित परिवारों को न्याय, सम्मानजनक पुनर्वास, रोजगार और विकास का अधिकार दिलाने के लिए उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा तथा इन मांगों के समाधान के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें