Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

JAMSHEDPUR : युवा कांग्रेस की बैठक में संगठन चुनाव को लेकर सदस्यता अभियान और मतदान प्रक्रिया पर चर्चा

Follow

Published on: 11-07-2025

 

जमशेदपुर (झारखंड)। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव राकेश साहू की अध्यक्षता में साकची कांग्रेस कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनावों को लेकर सदस्यता अभियान और मतदान प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा करना था।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद के उम्मीदवार आशुतोष राय विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में पूर्वी सिंहभूम जिला, विधानसभा और प्रखंड स्तर पर नामांकन करने वाले सभी प्रत्याशी शामिल हुए।

आशुतोष राय ने सभी युवाओं से अपील की कि वे मतदान में भाग लें और एक योग्य नेता को अवसर दें। प्रदेश महासचिव राकेश साहू ने बताया कि नामांकन की स्क्रूटनी प्रक्रिया चल रही है और अगले एक-दो दिनों में सभी उम्मीदवारों को क्रमांक संख्या जारी कर दी जाएगी।

इसके बाद 20 जुलाई से 20 अगस्त तक सदस्यता अभियान और मतदान प्रक्रिया प्रारंभ होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पहले सभी युवाओं को सदस्य बनना अनिवार्य है, इसके बाद उन्हें छह पदों के लिए मतदान करने का मौका मिलेगाः- प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव, विधानसभा अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष।

मतदान पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा, जहां सभी पदों के लिए विकल्प दिखाई देंगे। सभी युवाओं से आग्रह किया गया कि वे अपने-अपने टीम के उम्मीदवारों को जिताने के लिए संगठित होकर मतदान करें।

युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश साहू टीम के द्वारा इन लोगों का नामांकन किया गया था जिला अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रवि रंजन ठाकुर, शहवाज आलम, लकी गोस्वामी, मुकेश यादव, नीरज कुमार, जिला महासचिव पद के उम्मीदवार शिवजी चटर्जी, गौतम साहू, विधानसभा अध्यक्ष पद के उम्मीदवार पूर्वी सागर साहू, पश्चिम राहुल कुमार, कंचन देवी, घाटशिला विधानसभा अध्यक्ष पद के उम्मीदवार पीयूष मंडल, राहुल, घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुब्रोतो पाल, कमलेश पाल, साकची से रोहित शर्मा एवं विभिन्न प्रखंडों में किया गया था आदि।

आज के बैठक को सफल बनाने में कई युवा उम्मीदवारों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और आगामी चुनाव को लेकर रणनीति बनाई।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel