Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जन संवाद: डॉ. राजेश्वर सिंह ने सुनीं जनसमस्याएं, मेधावियों को टैब देकर किया सम्मानित

Published on: 20-12-2024

-डॉ. राजेश्वर सिंह ने जनसंवाद कर सुनीं समस्याएं, त्वरित समाधान पाकर खिल उठे आवेदकों के चेहरे

शकील अहमद

लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने शुक्रवार को पराग चौराहा, आशियाना पर जन संवाद कर सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं एवं प्रभावी समाधान के लिए आश्वस्त किया। इस दौरान तारा शक्ति केन्द्रों एवं रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण केन्द्रों की स्थापना के प्रस्ताव सहित सरोजनी नगर के विकास सम्बंधित अनेक सुझाव भी प्राप्त किए।

डॉ. सिंह द्वारा मेधावियों को डिजिटल डिवाइस प्रदान कर सम्मानित करने के निरंतर क्रम में इंटरमीडिएट परीक्षा में 91.6% अंक प्राप्त करने वाली वंशिका शंखवार (अंबेडकर पुरम, तेलीबाग), 92% अंक प्राप्त करने वाली आयुषी सिंह (बनी) और हाईस्कूल परीक्षा में 97% अंक प्राप्त करने वाली अनुराधा दुबे (पराग चुंगी) को टैबलेट प्रदान कर सम्मानित किया।

साथ विधायक डॉ. सिंह ने तारा शक्ति केंद्र कल्ली पश्चिम को नई ऊंचाईयों पर पहुंचा रही रंजना सिंह को नवीन ब्रांड पटसन इंडिया के सफलता की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए विधायक ने कहा,“जन अभिनन्दन एवं जनसंवाद के संकल्प से, हो रही जन समस्याओं के समाधान की सिद्धि!” इस अवसर पर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सरोजनीनगर विधानसभा को आदर्श विधानसभा बनाने के अपने लक्ष्य की प्राप्ति में योगदान देने के लिए उपस्थित सभी क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel