Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जसप्रीत बुमराह बनाम शाहीन अफरीदी: 59 वनडे मैचों के बाद किसके प्रदर्शन के आंकड़े हैं बेहतर?

Published on: 16-01-2025

 

वर्ल्ड क्रिकेट में मौजूदा समय में यदि देखा जाए तो उसमें तीनों ही फॉर्मेट में किसी एक गेंदबाज का सामना करने से बल्लेबाजों के मन में डर होगा तो वो कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं। टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों ही फॉर्मेट में बुमराह की गेंदबाजी का कमाल देखने को मिला है जिसमें उनके खिलाफ रन बनाना बिल्कुल भी आसान काम नहीं रहा है। इसी वजह से उनकी तुलना कई पूर्व दिग्गज गेंदबाजों से भी की जाती है। ऐसे में मौजूदा समय में देखा जाए तो बुमराह के मुकाबले वनडे शाहीन अफरीदी का प्रदर्शन भी काफी अच्छा देखने को मिलता है। पाकिस्तानी टीम के गेंदबाजी अटैक की अगुवाई करने वाले अफरीदी नई गेंद से काफी खतरनाक साबित होते हैं, जिसमें वह गेंद को अंदर और बाहर दोनों तरफ फेंकने में माहिर हैं। ऐसे में हम आपको बुमराह और अफरीदी का 59-59 वनडे मैचों के बाद कैसा रिकॉर्ड था उसके बारे में बताने जा रहे हैं।

 

बुमराह के मुकाबले अफरीदी ने हासिल किए अधिक विकेट

जसप्रीत बुमराह ने जहां अभी तक वनडे में 89 मैच खेले हैं, तो वहीं शाहीन अफरीदी ने 59 वनडे मैच खेले हैं। ऐसे में दोनों का 59-59 वनडे मैच के बाद रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें अफरीदी विकेट लेने के मामले में बुमराह से आगे हैं। जसप्रीत बुमराह ने 59 वनडे मैचों में जहां 22.36 के औसत से 103 विकेट हासिल किए थे, तो वहीं शाहीन अफरीदी ने 23.14 के औसत से कुल 119 विकेट हासिल किए हैं। शाहीन अफरीदी इस दौरान 3 बार पारी में 5 विकेट हॉल लेने में कामयाब रहे हैं तो वहीं बुमराह सिर्फ एक बार ही ये कारनामा करने में कामयाब हुए हैं।

शाहीन से बेहतर बुमराह का इकॉनमी रेट

लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में आज के दौर में किसी भी गेंदबाज का इकॉनमी रेट भी काफी मायने रखता है जिसमें जसप्रीत बुमराह का शाहीन अफरीदी के मुकाबले 59 वनडे मैचों के बाद इकॉनमी रेट काफी बेहतर था। बुमराह ने जहां 4.53 के इकॉनमी रेट से रन दिए थे तो वहीं शाहीन अफरीदी का 5.5 का इकॉनमी रेट है। इसके अलावा बुमराह का 59 वनडे मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 27 रन देकर 5 विकेट था, वहीं अफरीदी का 35 रन देकर 6 विकेट है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel