'जेसीबी से कुचलकर मौत हुई, अखिलेश जिम्मेदार...', बोलीं छात्र की मां, गोरखपुर में पीड़ित परिवार से मिले CM
गोरखपुर में बुधवार को अखिलेश यादव की पीडीए रथ यात्रा के दौरान हुए हादसे में दसवीं कक्षा के एक 14 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि बहन को स्कूल से लेने जा रहा छात्र रैली में शामिल जेसीबी की चपेट में आ गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और संवेदना जताई, वहीं मृतक की मां ने बेटे की मौत के लिए अखिलेश यादव को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की है।