Latest News
शादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहरामगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगगाजीपुर के गहमर थानाध्यक्ष और सैदपुर कोतवाल निलंबित तेहरे हत्याकांड के बाद दो सिपाही भी निलंबित, गहमर कोतवाल लाइन हाजिरगाजीपुर गहमर: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, तीन युवकों की मौत का आरोप, एक का शव बरामदमाँ शिक्षा समिति(NGO)एक सामाजिक संस्था व माँ इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन शुल्क में 10% छूटयूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्वर्ण पदक विजेता छात्र को किया सम्मानित,विद्यालय में लगाया वॉटर कूलर एवं वाटर फिल्टरसादात : मंडल स्तर पर माहपुर के बच्चों ने रोशन किया नाम, वाराणसी विजेता व गाजीपुर उपविजेता, मानव पिरामिड देख लोग स्तब्धजमानियां : पुलिस व एएनटीएफ टीम को बड़ी सफलता, 85 लाख रूपए कीमत की हेरोईन संग शातिर तस्कर गिरफ्तारखानपुर : साई की तकिया के उमा पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय एनुअल स्पोर्ट मीट का सीओ ने किया शुभारंभपत्रकार प्रेस परिषद गाजीपुर ,बैठक का आयोजन 28 दिसम्बर 2025को किया गया

सिनी सेंटर सरायकेला में झूमर महोत्सव का किया गया आयोजन

Follow

Published on: 22-09-2024

 

जमशेदपुर (झारखंड)। सिनी, सरायकेला में समेकेतिक जन विकास केंद्र जमशेदपुर के द्वारा सिनी सेंटर सरायकेला में झूमर महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बाल कल्याण समिति सरायकेला के सदस्य एस ए हैदर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर अधिवक्ता मणीभूषण कुमार, संस्था के सह निदेशक फादर नवीन, संस्था की को-ऑर्डिनेटर सिस्टर बेनिडिकता, फादर पीटर, फादर अन्थोनी कार्यक्रम में उपस्थित थे। सिस्टर जेंसी ने कार्यक्रम का संचालन किया।

कर्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री हैदर ने कहा कि ऐसा कार्यक्रम का झारखंड के गांव में ज़रूरत है। जिससे समाज में व्याप्त बुराई, नशाखोरी पे अंकुश लगेगा। लोगों के अंदर जागरूकता आएगी।

श्री हैदर ने आगे कहा कि बाल कल्याण के लिए हमारी संस्था बहुत सा काम कर रही है जो आम जनता को खबर नहीं है। बाल कल्याण समिति द्वारा किशोर बच्चों को जो अनाथ हो या गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यतीत कर रहे हो उनको समिति के द्वारा 4000 रूपए खर्चा महीना दिया जाता है, पढ़ने और जीवन यापन के लिए।

अधिवक्ता मणीभूषण कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा नशे के व्यापार के खिलाफ कड़े कानून बनाये गए हैं। फादर पीटर ने कहा कि बच्चों खूब पढ़ो। बड़े शहरों में बच्चे कूड़ा चुनते हैं। तुम मेहनत करो पढ़ो नही तो तुम्हे भी वही काम करना पड़ेगा।

फादर नवीन ने कहा कि बच्चों इस पालिसी पर चलो की कोई भी काम तुम कर सकते हो सभी काम करना मुमकिन है। अपने आपको को श्रेष्ठ समझो अपने आपसे प्यार करो। सिस्टर बेनिडिकता ने अपने संस्थान पर प्रकाश डाला।

बच्चों ने लैंगिक समानता, बाल विवाह, पोषण एवं शिक्षा पर चर्चा का नाटक, गीत एवं नाच के द्वारा प्रस्तुत किया। बच्चों ने संथाली एवं संस्कृति को डांस द्वारा प्रस्तूत किया। मेहमानों द्वारा बच्चों को प्राइज दिया गया।

अंत मे पूजा कुमारी एवं तरु कुमारी मोदी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel