प्रमुख समाचार
खबर #1 अमिताभ के घर फायरिंग की प्लानिंग, 2 शूटर अरेस्ट: एक्टर पर सिख विरोधी बयान देने का आरोप; धमकी के बाद बुलेटप्... ✦
खबर #2 Chhath Puja 2026: आज दिया जाएगा सूर्य देव का संध्‍या अर्घ्‍य, शुभ मुहूर्त सहित पढ़ लें पूजा की सही विधि ✦
खबर #3 लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद पहला बड़ा चुनाव विवादों में क्यों घिरा? ✦
खबर #4 दिल्ली-NCR में प्रदूषण से मिलेगी राहत? AQI पहुंचा 400 के पार; जहरीली हवा से घुट रहा दम ✦
खबर #5 राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर IED, पीछे पाकिस्तान की ISI! ट्रेन उड़ाने की साजिश में 2 गिरफ्तार ✦
खबर #6 विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी कैसे तय हुई? होने वाले सास-ससुर ने बताया, देखें VIDEO ✦
खबर #7 पुणे से गुवाहाटी जा रही इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, उड़ान भरने के बाद वापस लौटा विमान, सुरक्षित लैंडिंग ✦
खबर #8 PM मोदी ने मेट्रो में डीके शिवकुमार के लिए खरीदा था टिकट, कर्नाटक के सीएम ने खुद सुनाया पूरा किस्सा ✦
खबर #9 भगोड़े ललित मोदी ने हासिल की ब्रिटिश नागरिकता, खुद की घोषणा, कहा- 'ये एक सौभाग्य है' ✦
खबर #10 कश्मीर वैली में रेलवे स्टेशन पर 44 डब्बों में मिला 1500 किलो सड़ा हुआ भैंस का मांस ✦
खबर #11 होर्मुज में धधके तीन जहाज, समुद्र में बिछी बारूदी सुरंगों से टकराकर लगी आग ✦
खबर #12 ईरान बार-बार बनाता है बहरीन को निशाना, ये छोटा देश अमेरिका के लिए क्यों है अहम ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Sunday, 15 November 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
Sirmour News: मिश्रा एकादश, पातलियों, धारटीधार, भूपपुर, पांवटा वारियर्स और आरआर स्पोर्ट्स ने जीते मैच  •  दुर्ग में महिला ने सीलबट्टे से हमला कर भाई को उतारा मौत के घाट, चंद घंटों में खुला हत्या का राज  •  लखनऊ में कुकरैल नाइट सफारी परियोजना पर लगा ग्रहण, अब नए सिरे से बनेगा महत्वाकांक्षी योजना का खाका  •  भारत समिट वीजा विवाद: कार्यक्रम में न पहुंच सके प्रतिनिधियों से राहुल गांधी ने मांगी माफी  •  आजम खान नहीं आए लखनऊ, समर्थकों में छाई मायूसी; उम्र बनी वजह या फैसले के पीछे कारण कुछ और ?  •  भारत को ट्रेड डील पर मिलेगी खुशखबरी! प्रतिद्वंद्वी देशों के मुकाबले टैरिफ में फायदा देगा अमेरिका  •  अलीगढ़ में मंत्री संदीप सिंह के सगाई समारोह में दिखा CM योगी का दिलचस्प अंदाज, प्रेमलता सिंह की डांट और कल्याण सिंह की विरासत का किया जिक्र  •  नोएडा में छठ पूजा के दौरान पर इन 6 रूट पर रहेगा डायवर्जन, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी  •  कश्मीर वैली में रेलवे स्टेशन पर 44 डब्बों में मिला 1500 किलो सड़ा हुआ भैंस का मांस  •  Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद
होम » राष्ट्रीय » खबर का पेज

जून के महीने में देश ने सुरक्षा और आत्मनिर्भरता से जुड़ी उपलब्धियां हासिल की, जो हर देशवासी को गर्व से भर देती हैं : पीएम मोदी

जून के महीने में देश ने सुरक्षा और आत्मनिर्भरता से जुड़ी उपलब्धियां हासिल की, जो हर देशवासी को गर्व से भर देती हैं : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान कहा कि जून के महीने में देश ने सुरक्षा और आत्मनिर्भरता से जुड़ी कुछ ऐसी उपलब्धियां हासिल की हैं, जो हर देशवासी को गर्व से भर देती हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हाल ही में कोलकाता में नौ-सेना से जुड़े एक कार्यक्रम में INS दूनागिरी, INS संशोधक और INS अग्रय को भारतीय नौ-सेना के बेड़े में शामिल किया गया। इन जहाजों का डिज़ाइन और निर्माण तक, सब कुछ स्वदेशी है।

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने आगे कहा कि जून के महीने में ही विमानन क्षेत्र (Aviation Sector) में भी देश ने एक बड़ी सफलता पाई। C-295, ये विमान ‘Made In India’ है और C-295 विमान ने अपनी पहली उड़ान पूरी की है, और ऐसे 40 विमान, भारत में ही बनाए जा रहे हैं। इससे MSME और एयरोस्पेस क्षेत्र (Aerospace sector) को नई शक्ति मिल रही है। रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प भी मजबूत हो रहा है। इसी महीने DRDO ने स्वदेशी ‘Long Range Land Attack Cruise Missile’ का भी सफल परीक्षण किया है। इसको DRDO की Laboratories और Indian Industries Partners ने मिलकर बनाया है, यानि, आज समुद्र से लेकर आकाश तक हमारा भारत अधिक सुरक्षित और आत्मनिर्भर बन रहा है।

विज्ञापन | Advertisement

पीएम मोदी ने कहा कि जून में एक और आयोजन हुआ जिसमें पूरी दुनिया भारत के प्रयासों से जुड़ी, और ये कार्यक्रम था ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’। इस बार दुनिया के 2500 से अधिक स्थानों पर योग के अनेक विविध कार्यक्रम हुए। हमारे देश में करोड़ों लोगों ने स्थान-स्थान पर योग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

उन्होंने बताया कि इस महीने, अहमदाबाद में आयोजित ‘विश्व योगासन चैम्पियनशिप’ की भी बड़ी चर्चा हुई। इसमें भारत ने कुल 114 पदक जीते हैं, इनमें 102 गोल्ड मेडल भी शामिल हैं। भारत इस चैम्पियनशिप की पदक तालिका में पहले स्थान पर रहा। पीएम मोदी ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई भी दी।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें